केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा के लोगों को चार बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी। फरीदाबाद में जन उत्थान रैली में गृहमंत्री ने मंच से रिमोट बटन दबाकर करीब 6,629 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। इस दौरान अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि- ”मोदी जी ने दीपावली का तोहफा भेजा है। आज लगभग 6,629 करोड़ के कामों का भूमिपूजन और उद्घाटन मेरे और अश्विनी वैष्णव जी के हाथों से हुआ है।”
उन्होंने कहा, ”8 साल से पहले का हरियाणा याद कीजिए। एक सरकार बनती थी तो भ्रष्टाचार होता था और दूसरी सरकार बनती थी तो गुंडा गर्दी बढ़ती थी। मनोहर लाल के सरकार ने भ्रष्टाचार नहीं होने दिया, गुंडा गर्दी को समाप्त कर हरियाणा को सलामत बनाने का काम किया है।
उन्होंने कहा, ”50 साल की सरकारें एक तरफ और हमारे मनोहर लाल की 8 साल की सरकार एक तरफ, परिणाम हमारा भारी है। हमने विरासत में मिले फटे-हाल व्यवस्था को बदला है, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है, भाई-भतीजावाद को खत्म किया है और मोदी जी की योजनाओं को हर गरीब तक पहुंचाया है।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…