आज के समय में लड़कियां भी हर क्षेत्र में कमाल कर रही हैं। खेलों में भी कई लड़कियों ने अपनी प्रतिभा से पूरे देश और हरियाणा का नाम भी रोशन किया है। ऐसी ही एक होनहार बेटी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। हरियाणा के फ़रीदाबाद के बल्लभगढ़ की रहने वाली जिया रावत ने खेलों के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
जिया रावत को एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चुन लिया गया है। अब पूरा परिवार बेटी की उपलब्धि से बेहद खुश है। ये चैंपियनशिप 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक थाईलैंड में होने वाली है। जिया ने अपनी कड़ी मेहनत से हरियाणा का नाम भी रोशन कर दिया है।
हरियाणा के बल्लभगढ़ के सागरपुर की रहने वाली जिया रावत ने एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली है। जब जिया साढ़े पाँच साल की थी तभी उनके पिता ने उनकी प्रतिभा को पहचान लिया था। इसके बाद उनके पिता उन्हें कोर्ट लेकर जाने लगे। मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी से जिया ने अपने सफर को शुरू किया और उनके कोच ने भी उनका काफी साथ दिया। धीरे धीरे जिया भी इस खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने लगी। जिया की माँ ने भी बेटी को आगे बढ़ाने के लिए खुद की नौकरी छोड़ दी थी।
आज जिया कई उपलब्धि हासिल कर चुकी है। जिया अंडर-17 में देश की टॉप रैंकिंग खिलाड़ी के तौर पहचान रखती हैं। 2018 में जिया ने कलबुर्गी में तीसरी ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में अंडर-13 आयु वर्ग में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर जिया कई मेडल हासिल कर चुकी हैं। वहीं अब जिया अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहती हैं।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…