हरियाणा की इन दोनों सगी बहनो ने एक साथ दुनिया को कहा अलविदा,82 सालों तक प्यार से रहीं एक साथ

आपने अक्सर अपनी जिंदगी में पति -पत्नी, प्रेमी – प्रेमिका के प्यार कि कहानी को अमर होते सुना है। लेकिन आज हम आपको जो अमर प्रेम की कहानी बताएंगे वो किसी लड़के या लड़की के प्रेम की अमर कहानी नहीं है, बल्की दो बहनों के आपस के अमर प्रेम की कहानी है।

ये कहानी हैं डाबोदा खुर्द गांव में जन्मी माया देवी और उनकी छोटी बहन मिश्री देवी की जिनका जन्म एक ही घर में हुआ। बता दें कि माया देवी का जन्म करीब 88 साल पहले हरियाणा के डाबोदा खुर्द गांव में हुए था। उनके जन्म के ठीक 6 साल बाद उनकी छोटी बहन मिश्री देवी का जन्म हुआ।

बचपन से ही दोनों बहनों में बहुत ज्यादा प्यार था। दोनों बहन बचपन से एक साथ बिना लड़े प्यार से मिल जुल कर रहीं। उनके बड़े होने पर जब उनकी शादी का समय आया तो तब भी दोनों बहनों की शादी गांव छुड़ानी (झज्जर) के एक ही घर में हुआ। हालाकि की माया देवी की शादी 1954 में जिले सिंह के साथ हुई और मिश्री देवी की शादी
1962 में माया देवी के देवर रामेश्वर से से हुई।

देवरानी जेठानी बनने के बाद भी दोनों बहन के प्यार में कभी कमी नहीं आई। दोनो हर सुख दुख में एक साथ रहीं।
दोनों एक साथ मिलकर घर और खेत का काम करती थीं।
समय बीतता गया और दोनों बहनों में प्यार बढ़ता गया।
ढलती उम्र के साथ ही दोनों के पति चल बसे।

लेकिन इन दोनों बहनों का साथ बीते हुए सोमवार को छूट गया। दरअसल सोमवार को। सुबह 4:30 बजे मिश्री देवी ने अपने प्राण त्याग दिए, बड़ी बहन माया देवी छोटी बहन का बिछड़ने का गम सहन नहीं कर पाई और उन्होंने भी सोमवार की सुबह ही लगभग 2 घंटे बाद 6:30 बजे अपने प्राण त्याग दिए।

बहनों के इस अटूट प्रेम को देखते हुए उनके परिवार वालों ने दोनों की एक साथ शव यात्रा निकाली और एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया।

Anila Bansal

I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago