Categories: कुछ भी

आपस में विवाह करने वाले IAS व IPS अधिकारियों के कैडर बदले, इसमें हरियाणा की IAS रेणु सोगन भी शामिल

बीते कुछ समय से आपस में विवाह करने वाले IAS व IPS अधिकारियों के कैडर बदले गए हैं। इन कैडर में कम से कम आधा दर्जन IAS व IPS शामिल हैं। बता दें कि 2019 बैच की महिला IAS अधिकारी रेणु सोगन भी कुछ समय पहले हरियाणा कैडर में शामिल हुई है। क्योंकि उनकी शादी IAS हितेश मीणा से हुई है।

जानकारी के लिए बता दें कि उनका प्रमोशन या चयन न तो हरियाणा सिविल सेवा से हुआ है और न ही गैर राज्य सिविल सेवा कोटे से हुआ है। बल्कि IAS हितेश कुमार मीणा से विवाह करने की वजह से हुआ है। इसी वजह से उन्हें पश्चिम बंगाल कैडर से हरियाणा कैडर में इंटर-कैडर स्थानांतरित किया गया है।

इसी के साथ ये भी बता दें कि हितेश और रेणु दोनों ही राजस्थान के रहने वाले है। फिलहाल हितेश पलवल जिले में एडीसी के पद पर तैनात हैं, जबकि रेणु को अभी नियुक्ति मिलनी बाकी है।उनके अलावा बीते समय में ऐसे ही आधा दर्जन अधिकारियों के कैडर बदले है। जिन्होंने आपस में विवाह किए हैं।

बता दें कि इस संबंध में केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 31 अगस्त 2022 को एक आदेश पारित किया था। इस आदेश के अनुसार 27 अक्टूबर 2022 से कैडर बदलाव प्रभावी होगा।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago