बहुत जल्द बदल सकता है चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम, इस संबंध में CM मनोहर लाल ने रेल मंत्रालय को लिखा पत्र

चंडीगढ़ शहर का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा,ये शहर अपनी बनवाट और बसावट के लिए बाकी शहरो से बिल्कुल अलग है। ब्रिटिश सरकार के समय पर बसा ये शहर आज भी अपनी सुंदरता को बनाएं हुए हैं।

ये शहर 2 राज्यों की राजधानी भी है, जिसमें से एक है हरियाणा और एक है पंजाब। इसके अलावा चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश भी है। दो राज्यों की राजधानी होने की वजह से इस शहर पर दोनों ही राज्यों का हक है। बता दें कि पंजाब के मोहाली और हरियाणा के पंचकूला शहर की सीमाएं चंडीगढ़ से लगती है।

इसी वजह से दोनों ही राज्य चंडीगढ़ पर अपना हक जताते हैं।यहीं कारण है कि आए दिन दोनों राज्यों में चंडीगढ़ पर अपने हक को लेकर बहस होती रहतीं हैं। लेकिन अभी हाल ही में नए विधानसभा भवन की जमीन को लेकर बहस चल रही है। क्योंकि हरियाणा भी नए विधानसभा भवन के लिए जमीन की मांग कर रहा है और पंजाब भी।

इस मामले से पहले भी चंडीगढ़ एयरपोर्ट के नाम को लेकर दोनों राज्यों में कई सालों तक बहस चली थीं। जिसके बाद दोनों राज्यों की सहमति से चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदल के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट रख दिया गया।

लेकिन अब एयरपोर्ट के नाम के बाद चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के नाम को बदलने की मांग हो रही है। मांग हो रही है कि
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर चंडीगढ़-पंचकूला रेलवे स्टेशन रखा जाए,ये मांग हरियाणा सरकार ने की है।

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने शुक्रवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का दौरा किया था। इस दौरे के दौरान
ही हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आशुतोष गंगल से मुलाकात करके, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के नाम को बदल कर चंडीगढ़-पंचकूला रेलवे स्टेशन रखने की मांग की हैं।

इस पर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि इस रेलवे स्टेशन का नाम बदलने से पंचकूला के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। इस चर्चा के बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रेल मंत्रालय को पत्र लिखा हैं कि, वह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदल के चंडीगढ़-पंचकूला रख दे।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago