कुरुक्षेत्र में नम हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आंखे, आखिर क्या है वो वजह, जिसने नम की राष्ट्रपति की आंखें

अभी हाल ही में गीता महोत्सव के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार हरियाणा के कुरुक्षेत्र आई। यहां पर उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से कुरुक्षेत्र के धार्मिक स्थलों के दर्शन किए।

उन्होंने ब्रह्मसरोवर तीर्थ का पूरे श्रद्धा भाव से पूजन किया। इसी दौरान ब्रह्मसरोवर की महत्ता से सीएम मनोहर लाल खट्टर और पुजारी पंडित बलराम गौतम ने राष्ट्रपति को
अवगत कराया। सीएम ने उनको बताया कि ब्रह्मसरोवर पर सूर्यग्रहण का मेला लगता है, जिसमें श्रद्धालु के साथ विदेशी पर्यटक भी शामिल होते हैं।प्रत्येक अमावस के दिन भी लोग यहां पूजा-अर्चना करते हैं।

इसी के साथ उन्होंने सूर्य को अर्घ्य देते अपने पूर्वजों के मोक्ष की कामना करी। राष्ट्रपति अपने पूर्वजों को याद करने के दौरान वह भावुक हो गईं और उनकी आंखो में आसू आ गए।जानकारी के लिए बता दें कि अपने काफिले के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11:45 बजे ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग पहुंचीं। जहां पर उन्होंने मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ ब्रह्मसरोवर पर पूजन किया।

पूजा कराने वाले पंडित ने बताया कि,” जैसे उन्होंने पुजा के दौरान पितृ मोक्ष मंत्र का जाप करते हुए राष्ट्रपति को पूर्वजों का ध्यान करके उनके मोक्ष की कामना के लिए कहा तो उनकी आंखें नम हो गईं, मगर इसके बाद राष्ट्रपति ने खुद को संभाला और चश्मा उतारकर आंखों को साफ किया।”

उसके बाद राष्ट्रपति ने ब्रह्मसरोवर की महत्ता जानकर तीर्थ को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। यहां पर पूजा करने के बाद राष्ट्रपति ने श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ के नजदीक चल रहे गीता यज्ञ में भी पूर्णाहुति डाली। बता दें कि इस दौरान उनके साथ सीएम मनोहर लाल खट्टर,हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और स्वामी ज्ञानानंद मौजूद थे।

Anila Bansal

I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Recent Posts

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

11 hours ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago

हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे नए Railway Track, सफर होगा आसान

हरियाणा से और राज्यों को जोड़ने के लिए व जिलों में कनेक्टिविटी के लिए हरियाणा…

4 months ago