अब रोहतक से चंडीगढ़ जाना होगा आसान, 6 दिसंबर से 152D पर चलेगी हरियाणा रोडवेज

रोहतक से चंडीगढ़ जाने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। क्योंकि अब से आपका चंडीगढ़ जाने का सफ़र आसान होने वाला है। क्योंकि इसी 6 दिसंबर से 152D पर हरियाणा रोडवेज की बसे चलने वाली है। जो रोहतक से सीधा चंडीगढ़ के लिए चलेंगी।

इसकी जानकारी देते हुए रोहतक के उपायुक्त यशपाल ने बताया कि,”6 दिसंबर से हरियाणा राज्य परिवहन के स्थानीय डिपो राष्ट्रीय राजमार्ग 152 D से होते हुए रोहतक से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू करने जा रहे हैं। जिसके बाद से यात्री कम समय में रोहतक से चंडीगढ़ का सफ़र तय कर सकेंगे।

ये बसे रोजाना और सुबह 5:05 बजे और सुबह 7:10 बजे रोहतक से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। ठीक इसी तरह चंडीगढ़ से रोहतक के लिए ये बसे दोपहर के बाद 3:20 और 5:30 पर रवाना होगी।

वही अगर इन बसों के रूट की बात करें तो ये बसें, रोहतक से लाखनमाजरा, लाखनमाजरा से किलाजफरगढ़, किलाजफरगढ़ से राष्ट्रीय राजमार्ग 152d यहां से इस्माइलाबाद,इस्माइलाबाद से अंबाला शहर, अंबाला शहर से डेराबसी, डेराबसी से जीरकपुर और यहां से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेंगी।

इन बसों के किराए की जानकारी देते हुए रोहतक डिपो के महाप्रबंधक भारत भूषण गोगिया ने बताया कि रोहतक से चंडीगढ़ जाने वाली इन बसों का किराया लगभग 280 रूपय के आसपास होगा।

Written by -Tanu

Anila Bansal

I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago