आज के समय में बेटियां हर क्षेत्र में लड़को से आगे है,वह हर जगह अपनी कामयाबी की छाप छोड़ रहीं हैं। वह चाहे खेल का मैदान हो या फिर पढ़ाई से लेकर डिफेंस का क्षेत्र हर क्षेत्र में बेटियां अपने नाम का परचम लहराया रहीं हैं।
अभी हाल ही में हरियाणा के रेवाड़ी जिले की एक बेटी ने ऐसा मुकाम हासिल किया है कि वे सबकी जुबान पर चर्चा बनी हुई हैं। दरअसल रेवाड़ी जिले के गांव संघी का बास रहने वाली शिवानी ने आल इंडिया INAI गणित सब्जेक्ट की चार रिक्तियों में पहला स्थान हासिल किया है।
इसी के साथ उन्होंने इंडियन नेवल अकेडमी इजीमाला (INAI) केरल में अपनी ट्रेनिंग पूरी करके भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट की पोस्ट हासिल की है। शिवानी ने बताया कि,”उन्हें अपनी इस उपलब्धि और अपने घर वालों का सपना साकार करके खुद पर गर्व महसूस हो रहा।”
इसी के साथ उन्होंने बताया कि,”उन्होंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से गणित विषय में MSC की है। उनके अलावा उनका बड़ा भाई भी भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर की पोस्ट पर तैनात हैं।आज उनके स्वर्गीय दादा व दादी का सपना साकार हो गया है, क्योंकि उनका सपना था कि वे दोनों भाई- बहन सेना में अफसर बनें।
शिवानी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने बड़े भाई उपेन्द्र और मामा कर्नल जयप्रकाश यादव को बताया। उन्होंने बताया कि ये सब उनके मार्गदर्शन व माता- पिता के सहयोग से ही हासिल हो पाया है।
उनके अलावा उनके पिता संजय यादव ने बताया कि,”बेटी ने सेना में अफसर बनकर उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।”शिवानी की इस कामयाबी से वे बेहद खुश हैं। उनके साथ ही उनके रिश्तेदार भी उन पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…