अब हरियाणा में बनेगा अपना जंगल सफारी,योजना को मिली स्वीकृति, यहां जानें क्या होगा इसका फ़ायदा

जो लोग जंगल सफारी के शौकीन हैं, ये ख़बर उन्हें बड़ी ही खुशखबरी देने वाली है। क्योंकि अब आपकी जंगल सफारी की ख्वाहिश हरियाणा सरकार बहुत जल्द ही पूरी करने वाली हैं। जिसके बाद से आपको सफारी का मज़ा लेने के लंबा सफर तय कर किसी दूसरे राज्य में नहीं जाना पड़ेगा।

क्योंकि हरियाणा सरकार ने अभी हाल ही में गुरुवार को दिल्ली के हरियाणा भवन में हुई बैठक में हरियाणा के गुरुग्राम और नूंह जिले में बनने वाले जंगल सफारी की योजाना की स्वीकृत दे दी है। इसके अलावा इस बैठक में नजफगढ़ ड्रेन के साथ होने वाले जलभराव की समस्या पर भी बात की गई। जिसके बाद अब जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

इस समस्या से निजात पाने के लिए हरियाणा और दिल्ली सरकार ने एक साथ मिलकर जलशक्ति मंत्रालय को शामिल करते हुए एक कमेटी का गठन किया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, इस बैठक में अरावली को हराभरा बनाने, नजफगढ़ ड्रेन के साथ गुरुग्राम जिला में हो रहे जलभराव की समस्या से किसानों को निजात दिलाने और जंगल सफारी विकसित करने, इसकी जमीन की किस्म दर्ज करने, उसका एकत्रीकरण करने आदि सभी विषयों पर चर्चा हुई।इसी के साथ उन्होंने कहा कि,” मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उस क्षेत्र के नौजवानों के लिए रोजगार, गांव का विकास चाहते हैं।”

Anila Bansal

I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago