हरियाणा सरकार ने शुरू की एक अनूठी पहल,अब प्लास्टिक का पुनः उपयोग करके बनाई जाएंगी सड़के

आए दिन देश में बढ़ते प्लास्टिक के कचरे की समस्या मंडरा रहीं हैं। इस बढ़ते प्लास्टिक के कचरे का कारण है बढ़ती जनसंख्या, क्योंकि जितने ज्यादा लोग होंगे उतना ही देश में कचरा बढ़ेगा। हालाकि सभी राज्यों ने प्लास्टिक के कचरे की समस्या को कम करने के लिए अलग अलग नियम बनाएं हुए हैं।

लेकिन हरियाणा सरकार ने इस समस्या से निजात पाने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है।इस अनूठी पहल के बाद से अब हरियाणा में सड़कें प्लास्टिक के कचरे को उपयोग करके बनाई जाएंगी। सबसे पहले प्लास्टिक के कचरे से सड़क हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली में बनेंगी। जानकारी के लिए बता दें कि ये सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जानी है।

इस संबंध में अभी हाल ही में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई थीं, जिसमे ये निर्णय लिया गया कि डबवाली में सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। उपमुख्यमंत्री के आदेश के बाद विभाग 12 फीट चौडी रोड को 18 फीट चौड़ी करेगी।

मिली हुई जानकारी के मुताबिक़ डबवाली इलाके की ये सड़कें नैनो टेक्नोलॉजी से बनाई जाएंगी। जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में पहली बार इस तकनीक का प्रयोग होने जा रहा है। वहीं फिलहाल लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इस नैनो टेक्नोलॉजी के बारे में ज़्यादा नहीं जानते, उनके मुताबिक़ सड़कें सिर्फ़ पत्थर और सीमेंट से ही बनती है।

लोक निर्माण के अधिकारियों का कहना है कि नैनो टेक्नोलॉजी से रोड़ की थिकनेस कम हो जाती है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सावंतखेड़ा से वाया दिवानखेड़ा, खुइयां मलकाना, मलिकपुरा, रामपुरा बिश्नोइयां और झुट्टीखेड़ा में रोड इस तकनीक से ही बनाया जाएगा। ये रोड़ करीब 23.900 किलोमीटर लंबी होंगी, जिस पर 1427.86 लाख रुपये के लागत का खर्च आएगा।

Anila Bansal

I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago