हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। अब मिनी बसें हरियाणा रोडवेज के जत्थे में शामिल होने जा रही हैं। जिससे अब यात्रियों को सफर करने में कोई भी परेशानी नहीं होगी। आपकी जानकारी के लिए बात दे कि यह मिनी बसें अलग-अलग रूटों पर चलने वाली हैं, ताकि यात्रियों का सफर सुखद रहे और वे जल्दी अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकें।
100 से ज्यादा मिनी बसें सड़कों पर उतरने को तैयार हैं
प्राप्त जानकारियों के मुताबिक इस वर्ष बहुत जल्द 100 से ज्यादा मिनी बसें सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। ये बसें लोकल रूट्स पर दौड़ती नजर आएंगी। जिन रूटों पर यात्री कम हैं।
इन मार्गों पर मिनी बसें चलाने की तैयारी है
आपको बता दे कि रोडवेज बसों की बड़ी बस के लिए छोटे रूटों और कम यात्रियों वाले रूटों पर काफी दिक्कतें होती हैं। इसमें एक ओर जहां परिवहन विभाग को नुकसान उठाना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर वाहन भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। ऐसे में इन रूटों पर मिनी बसें चलाने की तैयारी चल रही है।
हरियाणा सरकार लंबे समय से बसों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रही है।
दूसरी ओर, हाल ही में हरियाणा राज्य परिवहन की ओर से कहा गया था कि जल्द ही 1800 नई बसें रोडवेज में शामिल होने जा रही हैं, जिनमें से 550 इलेक्ट्रिक बसें होंगी। इससे राज्य में परिवहन सुविधा पहले से बेहतर होगी। सरकार लंबे समय से हरियाणा रोडवेज की बसों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रही थी, जिसके बाद अब कुल बसों की संख्या 5400 हो जाएगी।
बसों में होगी यह सुविधाएं
गौरतलब है की यात्रियों को बसों में बैठने के लिए सीटें मिलेंगी। इसके साथ ही इसमें इमरजेंसी गेट (Emergency Door) भी दिया गया है। साथ ही इसमें फर्स्ट एड किट (First Aid Kit) भी दी जाएगी। इसमें खड़े होने और बैठने के दौरान चलने-फिरने के लिए उचित जगह उपलब्ध होगी।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…