आमिर खान की दंगल फिल्म का डायलॉग “म्हारी छोरियां छोरों से कम है के” आज हरियाणा की बेटियों की तरक्की को देख के सच होता नज़र आ रहा हैं। आज के समय में कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां बेटियां अपनी सेवा ना दे रही हो। हमारी प्रदेश की बेटियां इतनी काबिल हो गई है कि उन्हें आज किसी के सहारे की जरूरत नहीं है।
इन्हीं काबिल बेटियों में से एक है हरियाणा के रोहतक जिले की इशिता ओहल्याण, जिन्होंने CDS (कम्बाइंड डिफेंस सर्विस) जैसी कठिन परीक्षा पास करके पूरे देश में 15वां रैंक हासिल किया। बता दें कि CDS की परीक्षा पास करने के बाद इशिता भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुईं हैं।
CDS का रिजल्ट आते ही उनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल छाया हुआ है। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर इशिता ने न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि अपने प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। इशिता से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि,” दादा से प्रेरित होकर ही उ
मैने सेना में अफसर बनने का सपना देखा था, जिसे आज मैने अपनी सच्ची लगन और कठिन परिश्रम से पूरा कर लिया है।”
जानकारी के लिए बता दें कि इशिता के दादा भारतीय सेना से सूबेदार के पद से रिटायर हुए थे। वह अक्सर इशिता को अपनी सेना की सेवाओं की कहानियां सुनाते थे। अपने दादा की इन कहानियों को सुनकर इशिता इतनी ज्यादा प्रेरित हुई कि, उन्होंने भी भारतीय सेना में अपनी सेवा देने का निर्णय किया।
अपने इस निर्णय के बाद इशिता ने ग्रेजुएशन में कॉमर्स होते हुए भी NCC जॉइन किया और सेना के बारे में बहुत कुछ जाना। उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए उनके परिवार वालों ने उन्हें काफी सहयोग दिया। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होने के बाद इशिता ने कहा कि,भारतीय सेना में महिलाओं को फ्रंटलाइन पर काफी कम भेजा जाता है।
लेकिन उनकी शुरू से ही इच्छा थी कि वह फ्रंटलाइन पर जाकर देश की सेवा करें। अपनी इस इच्छा के पूरा होने के बाद वह अपनी दादा के हाथ से ही अपने कंधे पर स्टार लगाना चाहती हैं। इस मौके पर इशिता के पिता जोगिंदर कोच ने कहा कि,”आज के समय में बेटियां किसी से कम नहीं है,वह हर क्षेत्र में अपने नाम का परचम लहरा रही है। इसलिए बेटियों को कभी बेटों से कम नहीं समझना चाहिए।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…