बच्चो की छः साल की उम्र खेलने कूदने, मौज मस्ती करने के लिए होती हैं,लेकिन क्या हो जब कोई बच्चा इस खेल कूद की उम्र में ये सब छोड़ के बहादुरों वाले काम करने लगे। ठीक वैसे ही जैसे हरियाणा के गांव गोरगढ़ की रहने वालीं सिएना चोपड़ा मात्र छः साल की उम्र में ही अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह करेंगी।
हरियाणा की ये छोटी सी बेटी का लक्ष्य है कि वह 26 जनवरी को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह करके, वहा पर अपने देश का तिरंगा फहराए। बता दें कि जिस पर्वत पर सिएना तिरंगा फहराएगी वह पर्वत 19 हजार 341 फीट ऊंचा है। इतनी छोटी सी उम्र में इतना बहादुरी वाला काम करना वाकई काबिले तारीफ़ है।
सिएना के इस किलिमंजारो पर्वतरोहण मिशन के लिए हरियाणा की महिला व बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा और सांसद नायाब सैनी ने सिएना को देश का मान सम्मान यानि कि तिरंगा दिया। इसके साथ ही उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर महिला व बाल विकास मंत्री कमलेश ने कहा कि,”सिएना चोपड़ा मिशन किलिमंजारो में महिला सशक्तिकरण का एक अनोखा उदाहरण पेश करेंगी। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि,सिएना बेटी माउंट किलिमंजारो को फतह करके प्रदेश का नाम रोशन करेगी।”
इसके अलावा सिएना के पिता प्रदीप चोपड़ा ने भी बताया कि,” इससे पहले भी सिएना अपने कारनामों से टेनिस रैली स्ट्रोक में चार बार इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड और तीन बार एशिया बुक ऑफ रिकार्ड अपना नाम दर्ज कर चुकी है।जानकारी के लिए बता दे कि सिएना फिलहाल पंजाब के लुधियाना जिले के एक निजी स्कूल में पढ़ती है।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…