आप ने अपने जीवन में अक्सर घर, गाड़ी, कपड़े, जेवर की कीमत तो लाखों करोड़ों में सुनी होगी। लेकिन शायद ही आपने कभी एक भैंसे की कीमत करोड़ों में सुनी हों। अगर आपने नहीं सुनी तो आज सुन लीजे,हरियाणा में एक ऐसा भैंसा है जिसकी कीमत एक या दो करोड रूपए नहीं बल्कि 9 करोड रुपए हैं।
हरियाणा के इस अनोखे भैंसे का नाम ‘युवराज’ हैं, इसकी उम्र 8 साल हैं। 8 साल का यह भैंसा 9 फुट लंबा ,छह फुट ऊंचा और 1500 किलो वजन का हैं।इस भैंसे के मालिक कर्मबीर का कहना हैं कि उन्होंने अपने इस भैंसे को अपनी औलाद की तरह पाला है। वह अपनी जान से ज्यादा इसका ख्याल रखते हैं।
बता दें कि यह भैंसा करनाल के एक किसान का हैं। इसका 9 करोड़ रुपए दाम करनाल के एक मेले में लगाया गया है।
युवराज का 9 करोड़ रुपए दाम लगने के बावजूद भी कभी
उनके मालिक कर्मबीर ने उन्हें सपने में भी बेचने की नहीं सोची। l
पूरे देश में इस भैंसे के सीमेन की काफी मांग। क्योंकि इसके सीमेन से अच्छी नस्ल की भैंस, भैंसें पैदा होते हैं। इसलिए लोग इसके सीमेन की बड़ी से बड़ी क़ीमत देते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि युवराज के एक डोज की कीमत 300 रुपये तक होती हैं। वहीं इसके एक बार के सीमेन को डायल्यूट करके 500 डोज तक बनाई जाती है।
युवराज के मालिक कर्मबीर ने बताया कि,” पिछले कई साल में युवराज ने कई लोगों का बिजनेस कई गुना बढ़ाया है। क्योंकि युवराज से पैदा हुईं भैसें एक बार मे 18-20 लीटर तक दूध देती।वह सुपर बफैलो होती हैं, इनके दूध की क्वालिटी भी अच्छी होती है।”
इसके अलावा कर्मबीर ने बताया कि,”युवराज एक दिन में
20 किलो दूध और 10 किलो फल, हरा चारा और दाना खाता है। इसके साथ ही युवराज की सरसों के तेल से बढ़िया मालिस की जाती है। इसका हर महीने का खर्चा 25 हज़ार हैं।”
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…