हरियाणा रोडवेज से सफ़र करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शामिल होंगी 1009 नई बसे

हरियाणा रोडवेज से सफ़र करने वाले यात्रियों के लिए यह ख़बर बड़े ही काम की है, क्योंकि उन्हें जल्द ही रोड़वेज के बेड़े में 1009 नई बसे मिलने वाली है। परिवहन विभाग ने इन बसों के लिए कंपनी को टेंडर दिया। कंपनी इन बसों को गुरुग्राम में तैयार करवा रही है। जल्द ही इन बसों को तैयार करके विभाग को सौंपेगी। इन नई बसों के आने से दो फायदे होने वाले हैं, पहला हरियाणा रोडवेज में बसों का बेड़ा बढ़ जाएगा।

इसके अलावा बसों की कमी के कारण परेशानी उठा रहे यात्रियों को भी राहत मिलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले परिवहन विभाग बसों की चेसिस खरीदता था। जिसमे बहुत समय लगता था।लेकिन इस बार समय की बचत करनें के लिए परिवहन विभाग ने कंपनी से सीधे ही तैयार बसों को खरीदा है।

जानकारी के मुताबिक़ परिवहन विभाग को मार्च के महीने से बसे मिलनी शुरू हो जाएगी। इसी के साथ बता दें कि फिलहाल डिपो में बसों की संख्या कम,जिस वजह से यात्रियों को सफर करने के लिए काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि 10 वर्ष पूरे करने वाली बस एनसीआर में कंडम घोषित हो चुकी है। लेकिन इन नई बसों के आने के बाद से यात्रियों की सारी समस्या खत्म हो जाएगी।

Anila Bansal

I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago