हरियाणा का एक ऐसा बेटा जिसके मन में अपने देश अपने प्रदेश के लिए कुछ कर दिखाने की चाह इतनी हैं कि उसने अपनी विदेश में इंजीनियरिंग की नौकरी भी छोड़ दी। हम बात कर रहे हैं हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले नितिन ललित की, जिन्होंने कनाडा में इंजीनियरिंग की लग्जरी नौकरी छोड़कर प्रदेश में अपना स्टार्टअप शुरू किया।
बता दें कि उन्होंने ये स्टार्टअप पैसे कमाने के लिए नहीं बल्कि देश को बचाने के लिए शुरू किया है। उनके इस प्रयास से भूजलस्तर का बचेगा, पर्यावरण का संरक्षण होगा और लोगों के लिए कारोबार की राह भी खुलेगी। उन्होंने अपने इस स्टार्टअप के लिए चार लाख रुपये महीने की नौकरी, खुद का घर और स्थायी नागरिकता छोड़ी है।
उन्होंने अपने इस स्टार्टअप में ऐसे गमले का निर्माण किया है जो वेस्ट मेटेरियल से बने होते हैं। ये गमले पानी को वेस्ट होने से बचाते हैं। नितिन इन गमलों को घर-घर का पहुंचाना चाहते हैं, ताकि पानी का दुरुपयोग होने से बच सकें। बता दें कि जब नितिन कनाडा से वापस करनाल आए थे तो, उन्होंने यहां आने के बाद सबसे पहले अपने साथ अपने पिता जेके ललित को जोड़ा। उनके पिता रिटायर्ड बैंककर्मी है।
अपनें पिता को अपने साथ जोड़ने के बाद उन्होंने अल्फा प्लांटर नाम की एक कंपनी बनाई, इसके लिए उन्होंने एक बंद फैक्ट्री को किराए पर लिया था। जिसमे उन्होंने स्टाफ भी रखा। इस अल्फा कंपनी में उन्होंने वेस्ट मेटेरियल को यूज करके एक ऐसे गमले का निर्माण किया जो कम पानी वेस्ट करता है।
उन्होंने एक बार के डिजाइन को बदलने के लिए एक बार मे दो से चार लाख रुपए खर्च किए।उनकी यह तकनीक कम पानी वाले क्षेत्रों में कारगर रही और आज उन्हें देश-विदेश से खूब ऑर्डर मिल रहें हैं। वर्तमान में नितिन ने करीब 20 लोगों को रोजगार दिया है।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…