Categories: ख़ास

हरियाणा के कुछ ऐसे Intresting facts जो आपकों ज़रूर होने चाहिए पता,जल्दी से पढ़े यहां

देश का हरियाणा राज्य अपनी संस्कृति अपनी अनोखी कला,अपनी खेती और भारत के होनहार खिलाड़ियों के लिए जाना जाता है। हरियाणा राज्य के लिए तो एक फेमस कहावत भी है, यहां दूध दही का खाना ये है म्हारा हरियाणा।

हरियाणा राज्य एकमात्र ऐसा राज्य है जो उत्तर – पश्चिम में स्थित एक सम्पन्न राज्य है। इसका गठन 1 नवम्बर वर्ष 1966 में हुआ था। क्योंकि जब साल 1947 में भारत आज़ाद हुआ था तब हरियाणा नहीं था, लेकिन साल 1966 में हरियाणा पंजाब राज्य से अलग करके बनाया गया था। इसकी राजधानी चण्डीगढ़ है।

यह पंजाब, राजस्थान, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश राज्य और दिल्ली व चण्डीगढ़ संघशासित क्षेत्रों से घिरा हुआ है। बता दें कि हरियाणा का राजकीय वृक्ष पीपल का पेड़ है। हरियाणा का राजकीय पक्षी काला तितर है। हरियाणा का राजकीय पशु काला हिरण है। हरियाणा का राजकीय फूल कमल का फूल है।

वैसे आपकों पता ही होगा कि हरियाणा शब्द जो हैं वो दो शब्दों से मिलकर बना है ‘हरि + अयाण’, इसका मतलब है भगवान का निवास। अगर आप हरियाणा में रहते हैं या हरियाणा के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इन Intresting Facts के बारे में जरूर पता होना चाहिए।

ये हैं वो Facts

भारतीय संस्कृति के सबसे बड़े युद्धों में से एक महाभारत का युद्ध हरियाणा के ही कुरूक्षेत्र जिले में हुआ था। इसके अलावा यहाँ तीन पानीपत की लड़ाइयाँ भी हुई।

हरियाणा क्षेत्रफल के हिसाब 21 वें और जनसंख्या के हिसाब से 18वें नंबर पर आता है।

जब 1966 में हरियाणा का गठन हुआ था तब इसमें केवल 7 जिले थे:रोहतक, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, गुडगांव, करनाल और अंबाला। लेकिन अब इनकी संख्या 22 है।

हरियाणा का छेत्रफल 44,212 km2 है जो लगभग हमारे पड़ोसी देश भूटान के बराबर है।

हरियाणा का सबसे बड़ा गांव ‘सिसाय’ है। हिसार जिले की हांसी तहसील से 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह गांव 5152 एकड़ में फैला हुआ है।प्रसिद्ध पहलवान ‘चंदकीराम’ इसी गांव के रहने वाले थे।

हरियाणा में कुल 6 मंडल, 22 जिलें, 93 तहसील, 140 ब्लॉक और 6841 गांव है।

हरियाणा की आबादी 2.81 करोड़ है जोकि लगभग सऊदी अरब के बराबर है। इस आबादी में सबसे ज्यादा संख्या जाट की है।

हरियाणा की राजधानी ‘चंड़ीगढ’ है,इसे ‘The City Beautiful’ के नाम से भी जाना जाता है।

कार, मोटरसाइकिल, साइकिल, फ्रिज, वैज्ञानिक उपकरण और ट्रैक्टर के उत्पादन में हरियाणा पूरे भारत में नंबर एक पर है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से, हरियाणा का सबसे बड़ा जिला सिरसा और सबसे छोटा जिला पंचकूला है।

हरियाणा भारत का पहला ऐसा राज्य है जहाँ 100% गांवो में बिजली पहुंची है।

जनसंख्या की दृष्टि से, हरियाणा का सबसे बड़ा जिला फरीदाबाद और सबसे छोटा जिला चरखी दादरी है।

Tanu

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 weeks ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 weeks ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 month ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago