हरयाणवी कलाकारो ने Surajkund मेले में बिखेरी अपनी संस्कृति की झलक, यहां देखे तस्वीरे

Surajkund मेला शुरू हो चुका है, इस बार भी हर साल की तरह अलग अलग राज्यों के कलाकारो ने अपने राज्य की संस्कृति की झलक दिखाने के लिए हिस्सा लिया है। इतने राज्यो के कलाकारों के होने के बावजूद भी हरयाणवी कलाकार Surajkund मेले में अपनी संस्कृति की एक अलग ही झलक बिखेर रहे हैं।

दरअसल हम बात कर रहे हैं हरियाणा की ब्रजलोक कला परिषद् नगाड़ा पार्टी की, इस नगाड़ा पार्टी ने पूरे मेले में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई हुई है। आपकों इस नगाड़ा पार्टी के पास एक अनोखी नाचती गाती जनता देखने को मिल जाएंगी। ये नगाड़ा पार्टी पूरे दिन मेले में लोगों के लिए नगाड़ा बजाती है, हरयाणवी लोक गीत गाती और हरयाणवी लोक नृत्य करती है।

इस नगाड़ा पार्टी के लीडर हरेंद्रसिंह से बातचीत करने पर उन्होंने हमें बताया कि,”वे लोग सारा दिन लोगों के मनोरंजन और लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए नचाते गाते रहते हैं। उनके इस नाचने गाने को लोग भी खूब पसंद करती हैं।”

इसी के साथ उन्होंने अपने बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि,”उनकी यह नगाड़ा पार्टी पिछले 36 सालों से इस मेले में आ रहीं हैं। वे लोग इस काम को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ा रहें हैं, ताकि आने वाली पीढ़ी भी इस संस्कृति से रूबरू हो सकें। उनकी इस नगाड़ा पार्टी में 10 लोग है, वहीं पहले की बात करें तो पहले इस पार्टी में 16 लोग हुआ करते थे। Surajkund मेले में रोजाना नगाड़ा बजाने के नगाड़ा पार्टी को पैसे मिलते हैं(पार्टी के लीडर को 5 हज़ार रुपए और पार्टी के बाकि के सदस्यों को 2 हज़ार रोजाना)”

जानकारी के लिए बता दें कि ये नगाड़ा पार्टी होडल के गांव बनचारी की है, ये लोग 12 महीनों में से 5-6 महीने यहीं नगाड़ा बजाने का काम करते हैं। फिर बाकि के बचे हुए महीने ये लोग खेतों में जमीदारी करते हैं। सच मे इन लोगों ने राज्य की संस्कृति को बचा के रखा हुआ है।

Tanu

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

18 hours ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 days ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago