हरियाणा की पहलवान बेटी ने 15 साल की उम्र में जीता भारत केसरी टाइटल, जाने पूरी खबर

खेल मैदान में लड़के की नहीं बल्कि अब लड़कियां भी बाजी मार रही है। ” मारी छोरी के छोरे ते कम है के सी”यह कहावत हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव लाइट की बेटी काजल पर सटीक बैठती है।

काजल ने कुश्ती में बेहतरीन खेल का मुआयना करते हुए भारत केसरी टाइटल जीता और शानदार प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा का नाम रोशन कर दिखाया है। काजल ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में आयोजित हुई कुश्ती प्रतियोगिता में भारत केसरी का खिताब जीतकर हरियाणा के साथ- साथ सोनीपत जिले का नाम रोशन किया है।

इससे पहले भी काजल कई प्रतियोगिताओं में शानदार खेल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने पेश किया है। काजल के कोच ने बताते है कि शुरुआत में जब वह अकेडमी में खेलने पहुंची तो उसका वजन 39 किलोग्राम था।

काजल के परिवार वालो को बताया गया था कि इसका वजन बढ़ाने पर जोर दिया जाना चाहिए ताकि लड़कों के भारवर्ग में खेल सकें। इसी दौरान कोविड काल में काजल का वजन बढ़कर 53 किलोग्राम हो गया और इसके बाद और बढ़कर 65 किलोग्राम तक पहुंच गया।

परिवार को बताया गया कि अब यह बड़े भारवर्ग में भाग ले सकती है। सबके पहले 49 किलोग्राम भारवर्ग में इसने शानदार खेल दिखाया और उसके बाद 50 किलोग्राम भारवर्ग में Under- 15 चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर सबको खुशियां मनाने का मौका दिया। इसके बाद, काजल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कड़ा परिश्रम करते हुए चार बार भारत केसरी टाइटल जीत लिया।

काजल ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने परिवार और कोच को देते हुए कहा कि वह इसी तरह शानदार खेल का प्रदर्शन कर एक हिंदुस्तान का नाम रोशन कर दिखाएगी।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago