Categories: करनाल

हरियाणा के इस परिवार ने प्लॉट बेच व लोन लेकर अपनी बहू को भेजा था विदेश, वहां पहुंचते ही तोड़ा नाता

आज के समय में धोखाधड़ी इतनी बढ़ गई है कि हर को इसका शिकार हो जाता है। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के करनाल से आया है। यहां पर विदेश जाने के लिए महिला ने शादी द्वारा साजिश रची। ऐसा कहा जा रहा है उसने दो युवकों से शादी की और बाद में जर्मनी के लिए रवाना हो गई।

जब ससुराल पक्ष वाले लोग महिला को वापस लाने के लिए उससे संपर्क किया, तो महिला ने उनसे नाता तोड़ दिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने बैंक से लोन और प्लॉट बेचकर जर्मनी में पढ़ाई करने के लिए महिला को भेजा था।

ऐसा कहा जा रहा है कि उसने ऐसा अपने भविष्य को संवारने के लिए करा। लेकिन जर्मनी में जाने के बाद महिला और उसके परिवार की करतूतें सामने आ रही है। पीड़ित पक्ष ने महिला समेत आठ लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

आरके पुरम निवासी राजीव ने बताया कि 2020 में पिता के पास उनके जान पहचान वाली रेखा नाम की एक महिला आई थी।  महिला ने कहा कि उसके पास काजल नाम की एक लड़की है। जिसके परिवार के लोग शादी करवाना चाहते हैं। उसने कहा कि यह आपके लड़के के लिए अच्छा रिश्ता है। युवक के पिता ने रिश्ते को मंजूरी दे दी।

इसके बाद 20 अक्टूबर को मॉडल टाउन गुरुद्वारे में राजीव और काजल की शादी हो गई। तहसील से शादी का पंजीकृत प्रमाण पत्र भी मिल गया। शादी के कुछ दिन बाद पत्नी ने युवक से कहा कि वह विदेश जाने की तैयारी कर रही है। विदेश जाने के लिए काफी खर्च आएगा। पैसों का इंतजाम करना होगा।

ऐसा सुनकर ससुराल पक्ष वालों ने बैंक से लोन और प्लॉट बेचकर ₹2700000 जुटाए। जिससे कि महिला पढ़ाई के लिए जर्मनी जा सके।  कॉलेज में फीस और रहने का खर्च सब कुछ एडवांस में ही जमा करवा दिया।

ऐसा कहा जा रहा है कि, विदेश जाने के बाद महिला ने ससुराल पक्ष वालों से बातचीत करना बंद कर दिया। पति का आरोप है कि विदेश जाने के बाद महिला ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि विदेश जाने के लिए उसने और उसके मायके वालों ने साजिश रची थी। धोखाधड़ी होने पर पति राजीव ने पत्नी काजल, महिला की मां बेबी, भाई मोनू , बिचौलिया रेखा, मौसी प्रोमिला, मौसा शैलेंद्र समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

महिला को बेटी पर भी रहम नहीं आया। ऐसा कहा जा रहा है कि उसने पति और उसके परिवार के साथ-साथ अपनी बेटी से भी नाता तोड़ दिया। ऐसे में पीड़ित परिवार बेटी की परवरिश में लगा हुआ है।

आरोपी महिला ने विदेश जाने के लिए तीन अगस्त 2017 में इंद्री के कलसौरा निवासी निर्मल सिंह से भी शादी की थी। अरोप है कि महिला विदेश जाना चाहती थी, मगर निर्मल सिंह के पास पैसे नहीं थे। बाद में महिला ने शादी तोड़ दी। पहले पति को छोड़कर पैसे वाले व्यक्ति की तलाश में लग गई।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago