Categories: सोनीपत

हरियाणा के इस जिले में घर को मस्जिद बनाने का किया गया था प्रयास, ग्रामीणों ने बोला हमला

आज के समय में सबसे ज्यादा लड़ाई धर्म के नाम पर की जाती है। काफी जगह हमने ऐसे मामले सुने होंगे। आज भी गन्नौर क्षेत्र के गांव संदल कला में आज एक ऐसा मामला आया है।  पिछले कई वर्षों से चांदु नाम के व्यक्ति के मकान को मस्जिद के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। वहां बाहरी लोग भी आने-जाने लगे रहते हैं इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने बाहरी लोगों के आने का विरोध किया है।

आज से 2 साल पहले समुदाय के लोगों ने उस मकान को मस्जिद जैसा रूप देने की भी कोशिश की थी। लेकिन ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और काम रुकवा दिया। बता दे,  मकान के बाहरी हिस्से में एक पिलर को मीनार जैसा बनाया जा रहा था।

पहला पिलर बनने के बाद ही गांव वालों ने विरोध कर दिया था। जिस वजह से दूसरा पिलर नहीं बन पाया। सब सामान्य निर्माण कर दिया गया था। युवकों ने मकान पर लाउडस्पीकर भी नहीं लगने दिया। उस मकान में नवाज पढ़ाने के लिए रविवार की रात इमाम भी मौजूद था। हमले के बाद से अब इमाम वहां से जा चुका है।

अब हमले के बाद गांव में तनाव का माहौल है। गांव में हर जगह पर पुलिस तैनात रहती है। समुदाय विशेष के लोगों और महिलाएं दहशत में है। समुदाय विशेष के लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। उस मकान में अब सामूहिक रूप से नवाज नहीं पढ़ी जा रही है।

उस मस्जिद जैसे मकान में सामान जैसे का तैसा ही बिखरा पड़ा है। उसे संभालने के लिए भी कोई नहीं पहुंचा। घर से बाहर निकली महिलाओं ने बताया कि उनके परिवार के लोग अब अपने घरों में ही नमाज अदा कर रहे हैं। वह अपने बच्चों को भी घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे। गांव में पुलिस में तैनात हैं। अब वे सिर्फ जरूरी सामान खरीदने के लिए ही घर से निकलते हैं।

हमले में साबिर व उसके परिवार के कई सदस्यों को चोटें आई हैं। साबिर, उसकी पत्नी जरीना, पिता इस्ताक, मां जिलो अस्पताल में भर्ती हैं। साबिर की बेटी व बेटा घर पर अकेले हैं।

साबिर रेहड़ी लगाकर अपना परिवार चलाता है, लेकिन हमले में घायल होने के बाद अब उनके घर में कमाई का कोई साधन नहीं है। पड़ोसी उसके बच्चों की देखभाल कर रहे हैं।

मंगलवार को आरोपितों का रिमांड समाप्त हो गया। रिमांड के दौरान आरोपित पुनीत, हरबीर व सुमित से हमले के दौरान प्रयुक्त लाठी-डंडे बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने हमला करने के चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

आरोपित बिल्लू व उसका भाई अंकित, अमित और अनुज पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपितों को भी अदालत में पेश किया जहां अदालत से उन्हें जमानत मिल गई।

बड़ी थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को 10 आरोपितों को गन्नौर अदालत में पेश किया था। जहां अदालत ने हरबीर, पुनीत और सुमित को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

Kunal Bhati

Share
Published by
Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 weeks ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 weeks ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

4 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago