हरियाणा वासियों को मिलने वाली है एक और बड़ी सौगात, बनने वाला है एक और नेशनल हाईवे

हरियाणा सरकार हमारी यात्रा को सरल और सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास करती है। जिसके लिए वह नए हाईवे से लेकर रोड ठीक करने तक सारा काम करती है। इसी क्रम में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया भारतमाला परियोजना के तहत नए हाईवे का निर्माण होने जा रहा है।

इसका नाम 152 जी होगा। यह हाईवे फोरलेन का ग्रीन फील्ड कॉरिडोर होग। इसकी लंबाई 22.85 किलोमीटर होगी। यह 3 राज्यों से होकर गुजरेगा। जो हरियाणा राज्य और उत्तर प्रदेश को जोड़ने का अच्छा काम करेगा।

बता दे, यह हाईवे अंबाला जयपुर हाईवे, चंडीगढ़ दिल्ली हाईवे, हादसा हाईवे और अंबाला हिसार हाईवे से जुड़ेगा। एनएचएआई के अधिकारियों से बात करने के बाद यह पता चला कि हाईवे हाई स्पीड वाला अधिकारिक हाईवे होगा। इस पर वाहन 100 से ऊपर की रफ्तार में दौड़ सकते हैं।

देशभर में हर जगह सड़कों का कार्य किया जा रहा है। जिससे लोगों के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसी कड़ी में 152 जी को भी बनाया जा रहा है। निर्माण के लिए योजनाएं बनाई जा रही है।इसका काम 2024 तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

बता दें, एनएचएआई के लिए महत्वपूर्ण टीम को गठित किया गया है। जो सरकार के नियमों पर काम करेगी सरकार ने भी इसके लिए मंजूरी दे दी है। इसमें वन विभाग, बिजली विभाग व अन्य सरकारी अधिकारियों से अनुमति मिल चुकी है।

बता दे, यह हाईवे हरियाणा में कुरुक्षेत्र से होकर निकलेगा। इसका फायदा वहां के पर्यटक क्षेत्र को तो मिलेगा ही। इसके साथ-साथ उद्योग पतियों को भी यह बहुत फायदा पहुंचाएगा। यह कुरुक्षेत्र के 16 गांव से होकर निकलेगा।

इसमें जैनपुर, झांसा, फतेहगढ़,जरौली, गुमटी, मामू माजरा, काकड़ा और शाहजहांपुर समेत कुछ और कुरुक्षेत्र के गांव शामिल हैं। इन 16 गांव में हाईवे के लिए जरूरी जमीन को भी अधिग्रहण कर लिया गया है और मुआवजा राशि भी दे दी गई है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 day ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 days ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

3 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago