एक बार फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में छाएंगे काले बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

हरियाणा के मौसम की बात करें तो अब रोजाना दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती ही जा रही है, लेकिन कभी-कभी मौसम खराब भी हो जाता है। जिसमें बादल देखने को मिलते हैं। इन दिनों मौसम का आंख मिचौली का खेल सत्र जारी है।

उमस और गर्मी बढ़ने की वजह से कहीं पर लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कल राज्यों में बारिश होने से मौसम निरंतर सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में बरसात का अलर्ट जारी किया है।

अगर बात करें मध्यप्रदेश की तो वहां पर मौसम में पिछले एक-दो दिन से परिवर्तन देखने को मिल रहा है। कहीं कहीं कड़ाके की धूप और हीटवेव की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

इसलिए 24 घंटे पहले प्रदेश में 43 डिग्री टेंपरेचर रहा है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ रही है। वहां अधिकतम टेंपरेचर 41.8 डिग्री रहा है।

प्रदेश में बीते दिनों से टेंपरेचर निरंतर बढ़ता दिखाई दे रहा है। जिसके कारण किसानों ने राहत की सांस ली है। बता दे, पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म जिला राजगढ़ रहा है जहां पर अधिकतम टेंपरेचर 43 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी एक-दो दिन तक मौसम लगातार ऐसा ही रहेगा। जिसमें टेंपरेचर में वृद्धि देखी जाएगी। लेकिन आने वाली 15-16 तारीख तक फिर से मौसम में परिवर्तन हो सकता है और मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना भी है।

अगर बात करें छत्तीसगढ़ के मौसम की तो वहां पर ले चार-पांच दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। दिन भर चिलचिली धूप निकलती है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे का अधिकतम टेंपरेचर 41.7 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago