हरियाणा की यह जगह नहीं है शिमला से कम, घूम कर आ जाएगा आपको मजा

आज के समय में सभी को घूमने का बहुत शौक होता है और वह घूमने के लिए बहुत दूर-दूर जगह भी जाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिनके पास टाइम बहुत कम है, लेकिन घूमना उन्हें भी बहुत पसंद है। तो आज का हमारा यह लेख आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकता है, अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं तो।

अगर आपको ज्यादा दूर घूमने नहीं जाना है आपके पास समय कम है तो चंडीगढ़ के आसपास की यह जगह आपके लिए बहुत ही मजेदार रहेगी। यह हिल स्टेशन हरियाणा के पंचकुला में स्थित मोर्नी हिल्स है। दिल्ली हो या चंडीगढ़ यहां आराम से पहुंच सकते हैं, फरीदाबाद के लोगों के लिए तो यह बेस्ट ऑप्शन है ही।

मोरनी हिल्स में जाकर आपको बहुत शांति और सुकून मिलेगा। चंडीगढ़ से मात्र 41 किलोमीटर की दूरी पर बसा यह शहर किसी जन्नत से कम नहीं है।

यहां पर एक घंटा 24 मिनट में आप पहुंच सकते हैं। शिवालिक रेंज को आप मोर्नी हिल्स से आसानी से देख सकते हैं। अगर आप हिस्ट्री लवर्स है तो यहां आपको बहुत सारी जानकारियां भी मिल सकती हैं।

मोरनी हिल्स से 7 किलोमीटर की दूरी पर टिक्कर ताल है, यह घूमने के लिए काफी अच्छी और सुंदर जगह है। पहाड़ियों का यह दिव्य नजारा और मस्ती का माहौल आपके ट्रिप को एकदम मजेदार बना देगा। यहां झील रोमांचित करने वाले डेस्टिनेशन काफी कमाल के हैं।

मोरनी हिल्स पर जाकर अगर आपने मोरनी फोर्ट नहीं देखा तो क्या देखा। यह बहुत ही बड़ा किला है। इसका निर्माण 17 वी शताब्दी के आसपास हुआ था। इसे देखने के लिए लोग देश विदेश से आते हैं।

पंचकूला में नाडा साहिब गुरुद्वारा भी है। जो मोरनी हिल्स के पास ही है। लोक कथाओं के अनुसार, आनंदपुर साहिब जाने के दौरान गुरु गोविंद सिंह जी ने यहीं पर आराम किया था। गुरुद्वारे के पास से ही घग्गर हकरा नदी भी बहती है।

अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो मोरनी हिल्स आपके लिए एक एडवेंचर पार्क भी बन सकता है। यहां आप जिपलाइन, बर्मा ब्रिज और क्लाइंबिंग जैसे स्पोर्ट्स खेल सकते हैं। यहां बच्चों के लिए झूले भी हैं।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago