देश की 30 बेटियों मे सेलेक्ट होकर हरियाणा की बेटी बनी भारतीय नौसेना की सब लेफ्टिनेंट

हरियाणा की बेटियां आज के समय में हर जगह अपना, अपने परिवार का, अपने राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। चाहे वह हवाई जहाज उड़ाना हो, चाहे आर्मी में जाना हो और अब नौसेना में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। बता दे फिलहाल हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से भी एक बेटी ने नौसेना में अपना सिलेक्शन करवाया है। आइए जानते हैं सक्सेस स्टोरी।

हम बात कर रहे हैं, महेंद्रगढ़ जिले के दोगड़ा अहीर निवासी गजेंद्र यादव व ऋतु यादव की बेटी डॉक्टर स्रेष्टा यादव की। जिन्होंने शनिवार को सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय पुणे से एमबीबीएस की परीक्षा को पास किया।

आपको बता दे, उसके बाद भारतीय नौसेना में सर्जन सब लेफ्टिनेंट का स्थाई कमीशन प्राप्त किया। बता दें पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा रहे हैं।

डॉक्टर श्रेष्ठा यादव के दादाजी ने बताया कि, श्रेष्ठा ने मई 2018 में नीट व सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय पुणे महाराष्ट्र की परीक्षा, इंटरव्यू तथा मेडिकल के आधार पर पूरे भारत की 30 छात्राओं में चयन प्राप्त किया था।

श्रेष्ठा का सपना सेना के महाविद्यालय से डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना था। अपने सपने को साकार करने के लिए श्रेष्ठा ने आज भारतीय नौसेना में सर्जन सब लेफ्टिनेंट बनकर स्थाई कमीशन प्राप्त किया है।

श्रेष्ठा अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी स्वर्गीय दादी सरिता देवी, टीचर्स और अपने परिवार वालों को देती हैं। इस मौके पर पूर्व सरपंच सोहन लाल बोहरा, दादा सूरजभान बोहरा, लव कुमार बोहरा, बबलू, भानपुरा सरपंच सुनीता देवी, नरेंद्र बोहरा, सत्यनारायण बोहरा, सत्यवीर बोहरा, महिपाल बोहरा, लखन सिंह, ताराचंद, सत्यपाल, भगवान सिंह, अभय सिंह, महेंद्र, दादी निर्मला देवी, मां रितु, चाचा भारत के अलावा सभी लोगों ने खुशियां मना रहे है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago