महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने निकाली यह योजना, जाने कैसे उठाएं लाभ

हरियाणा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रही है। जिससे कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मदद मिल सके, तो इसके लिए वह महिलाओं को बैंकों द्वारा 3,00,000 रुपए का लोन दिया जा रहा है ताकि वह अपना कोई व्यवसाय शुरू कर सकें।

काफी महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने से वंचित रह जाती हैं क्योंकि उन्हें इसके बारे में नहीं पता। लेकिन आज हम आपको इस योजना के बारे में पूरी जानकारी देंगे। जिससे कि आर्थिक रूप से कमजोर महिला बैंक द्वारा ₹300000 का लोन ले सके।

आपको बता दें इस योजना को महिला विकास निगम द्वारा चलाया जा रहा है और इसका उद्देश्य हरियाणा की महिलाओं को अपना उद्योग शुरू करने के लिए प्रेरित करना है। जिससे कि वह आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें।

इस योजना में आवेदन करने के लिए महिला की आयु 18 से 7 साल के बीच में होनी चाहिए। इसके अलावा महिला का किसी भी बैंक से डिफॉल्टर अकाउंट नहीं होना चाहिए। उस महिला की पारिवारिक वार्षिक आय ₹500000 से कम होनी चाहिए और वह हरियाणा के स्थाई निवासी होनी चाहिए।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला को आवेदन पत्र के साथ-साथ राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, रिहायशी प्रमाण पत्र जमा करवाने होंगे। इन चीजों के अलावा दो पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, ट्रेनिंग सर्टिफिकेट और एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट भी देना होगा।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago