हरियाणा के यात्रियों को रोडवेज ने दिया बड़ा तोहफा, 3 साल से बंद रूटों पर फिर से चलेंगी बसें

हरियाणा रोडवेज हमेशा यात्रियों की सुविधा के लिए बहुत कुछ सोचती रहती है।  जिससे कि यात्रियों को कोई दिक्कत ना हो और वह आराम से सफर कर सके। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए हरियाणा परिवहन विभाग ने 3 साल से बंद पड़ी लुधियाना, चंडीगढ़, हरिद्वार, दिल्ली, हिसार सहित दूसरे इंटरेस्ट रूट और इंटर डिस्ट्रिक्ट रूटों पर बंद पड़ी रोडवेज बसों को एक बार फिर शुरू करने का निर्णय लिया है।

इन रूटों के लिए रोडवेज विभाग की तरफ से इस महीने में बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। संचालन बंद होने की वजह से यात्रियों को बहुत परेशानी होती थी। समय पर बस ना मिलने के कारण यात्री एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने में बहुत देर होती थी।

इन रूटों पर बस सेवा इसलिए बंद हुई थी क्योंकि रोडवेज चालकों और परिचालकों का ओवरटाइम बंद कर दिया गया था। एक बार फिर जींद डिपो को नई बसें मिलने के कारण ओवरटाइम शुरू कर दिया गया है और इन रूटों पर फिर से बसें चलाने का निर्णय लिया है।

1 मई से सुबह 4:30 बजे चंडीगढ़ जाने वाली बस को वापसी में जींद बस स्टैंड पर रोहतक के लिए दोपहर 1:40 पर काउंटर नंबर पांच पर समय निर्धारित किया गया है।

आपको बता दे,  यहां से प्रत्येक 10 मिनट पर बसे निर्धारित रूटों पर चलेंगी। महाप्रबंधक ने 1 मई से संस्थान प्रबंधकों को सभी बसें समय अनुसार कंडक्टर पर लगवाने के आदेश दिए हैं।

बता दे, सुबह 5:20 पर चंडीगढ़ जाने वाली बस वापसी में जींद बस स्टैंड पर काउंटर नंबर पांच पर दोपहर 2:30 पर समय निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सुबह जींद से दिल्ली के लिए 5:10 पर बस काउंटर पर लगेगी।

लुधियाना रात्रि ठहराव से 5:00 बजे चलने वाली बस को सुबह 10:20 पर जींद से दिल्ली के लिए काउंटर पर लगाया जाएगा। जींद से दिल्ली के लिए सुबह 6:20 पर बस को काउंटर पर लगाया जाएगा। इसके साथ साथी सारी बसों को निर्धारित समय अनुसार चलाया जाएगा।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago