हरियाणा में बनने वाले हैं तीन और नए एक्सप्रेस वे, जाने किन जिलों से होकर जिलों गुजरेंगे

हरियाणा सरकार हमारे आवागमन के लिए बहुत सारी ऐसी सुविधा करती है। जिससे कि हमारा सफर सरल और सुगम हो सके। इसके लिए कई सारे नए हाईवे साथ-साथ कई रोड़ों की मरम्मत भी हरियाणा सरकार ने कराई है। इसी क्रम में अब हरियाणा में जल्द ही तीन और नई हाईवे भी मिलने वाले हैं। यह जानते हैं पूरी खबर।

बता दें, इन राजमार्गों का निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत किया जाएगा। यह हाईवे पानीपत से डबवाली, हिसार से रेवाड़ी और अंबाला से दिल्ली के बीच बनेगा। केंद्र ने इसकी मंजूरी दे दी है। अब जीटी रोड पर ट्रैफिक का लोड भी कम हो जाएगा।

दिल्ली और अंबाला के बीच बना रहे इस राजमार्ग से दिल्ली और चंडीगढ़ की दूरी 2 से ढाई घंटे काम हो जाएगी। इससे यमुना किनारे हाईवे बनने से जीटी रोड पर ट्रैफिक का दबाव भी कम हो जाएगा।

आपको बता दे कि, इस राजमार्ग के बनने से दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के आने जाने वाले लोगों के लिए काफी सुविधा होगी।

यह हाईवे पंचकूला से यमुनानगर तक एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा। पानीपत से चौटाला गांव तक नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे भी बनने जा रहा है। इससे बीकानेर से मेरठ की कनेक्टिविटी सीधी हो सकेगी।

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है और नेशनल हाईवे अथॉरिटी अब विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी।

रिपोर्ट स्वीकृत होने के बाद टेंडर जारी कर हाईवे पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जल्द ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी डीपीआर तैयार करना शुरू कर देंगे।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago