हरियाणा में पक्षियों के लिए बना 21 मंजिला आशियाना, मिलेगी यह सुविधाएं

हर व्यक्ति अपना आशियाना बनाने का सोचता है जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुख से रह सके। जिसमें कोई बहुत बड़ी इमारतें बनता है और कोई कुछ छोटी इमारतें बनता है। लेकिन कोई भी जीव जंतुओं के रहने के बारे में नहीं सोचता कि यह अपने परिवार के साथ कैसे रहते होंगे।

लेकिन सिरसा में पक्षियों के लिए एक नया आशियाना बना है, जो इन दिनों काफी चर्चाओं में है। सिरसा में जीव जंतु संरक्षण की दिशा में जैन समाज के लोगों ने एक ऐसी मुहिम शुरू की है। जो पक्षियों का सहारा बनी है।

यह आशियाना सिरसा शहर में रानिया रोड पर श्री जिन्नदत्त सूरी संघ दादावाड़ी में बनाया गया है। यह 21 मंजिला आशियाना बनाया गया है। सर्दी और गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षी इसमें आकर रह सकते हैं।

इसमें उनके लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई है। इसके पास एक चबूतरा भी बनाया गया है। जहां जैन समाज के लोगों के साथ कुछ दानी सज्जन भी पक्षियों के लिए दान व पानी का इंतजाम करते रहते हैं।

सुबह से लेकर शाम तक पक्षी इस आशियाने में रहते हैं और कुछ पक्षी तो इस आशियाने में रात में भी आराम करते हैं। यह आशियाना लगभग 10 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। अब जैन समाज के लोगों ने घायल पक्षियों के इलाज के लिए अस्पताल बनाने का भी निर्णय लिया है।

सिरसा में बना यह आशियाना पूरे उत्तर भारत में सबसे बड़ा है।इस प्रोजेक्ट के सदस्य भूषण जैन ने बताया कि उनके संस्था के प्रधान चंद्रेश जैन कुछ समय पहले बेंगलुरु गए थे। जहां उन्होंने पक्षियों के लिए बना हुआ यह आशियाना देखा तो उन्होंने इस तरह का पक्षी घर सिरसा में बनाने का फैसला लिया और वापस आकर आशियाने को बनवाया।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 weeks ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 weeks ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 month ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago