सोनीपत में खुलेगी एशिया की सबसे बड़ी मंडी, जाने क्या रहेगी खास बात

सोनीपत के गन्नौर में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के स्थान पर 537 एकड़ में अंतरराष्ट्रीय फल, फूल बागवानी मार्केट एशिया की सबसे बड़ी मंडी होगीl इस मार्केट की खास बात यह होगी की मार्केट में देशभर के 14 राज्यों से माल पहुंचाया जाएगाl जिससे लोगों के लिए राजमार्ग के रास्ते खुलेंगेl 2600 करोड़ रुपए की लागत से मार्केट को विकसित करने का टेंडर हैदराबाद की गाना अर्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी को आवंटित किया गया हैl

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय बागवानी मार्केट परिसर में पानी निकास के लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट कूड़ा, प्रबंधन के लिए सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट व पेयजल सुविधा के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगाl वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी साथ ही वर्कशॉप भी बनाई जाएगीl बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पांच बिजली घर बनाए जाएंगेl

इस मार्केट में 17 बड़े शेड बनाए जाएंगेl इनमें तीन शेड पूरी तरह वातानुकूलित होंगे जिनमें फूल मार्केट में फिश मार्केट बनाई जाएगीl इसके अलावा सेब का पेड़, प्याज का शेड, टमाटर, आलू समेत डेयरी उत्पाद, फूल फल व सब्जियों की मार्केट, किसान बाजार के लिए अलग शेड की व्यवस्था की जाएगीl यहां पर अलग-अलग राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए अलग से पार्किंग भी बनाई जाएगीl

अंतर्राष्ट्रीय बागवानी मार्केट में काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए अलग से 10 एकड़ में सरकारी कॉलोनी बनाई जाएगीl अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगीl इनमें अधिकारियों के लिए बड़े क्वार्टर में कर्मचारियों के लिए अलग से क्वार्टर का निर्माण होगाl इस मार्केट में 12 से दुकानें बनाई जाएंगी और खास बातें रहेगी नीचे दुकान है और ऊपर कार्यालय बनाए जाएंगेl सामग्री प्रबंध, निपटान, साफ सफाई और ई- नीलामी की मॉडर्न सुविधा होगीl मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस स्टेशन भवन का निर्माण किया जाएगाl साथ ही अग्निशमन सेवाओं से संबंधित अग्निशमन कार्यालय भी बनाया जाएगाl बिजली आपूर्ति के लिए मार्केट परिसर में 5 बिजलीघर बनाए जाएंगेl जिसमें 220 केवी का एक बिजलीघर और 33-33 केवी के चार बिजली घरों की स्थापना की जाएगीl मार्केट को 2 साल विकसित किया जाएगा और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगाl

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago