हरियाणा में बनाया जाएगा नया एक्सप्रेस वे, जाने पूरी डिटेल

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेशभर में लगातार विकास कार्य किए जा रहे है। पुरे हरियाणा में हाइवेज का जाल बिछाया जा रहा है ताकि आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। हाल ही में कई नए राजमार्ग और एक्सप्रेसवे बनाए गए हैं, जिससे आम लोगों का सफर सुहाना और कम समय में गंतव्य तक पहुंचना आसान हो गया है। ऐसे में हरियाणा को एक और हाईवे की सौगात मिलने जा रही है।

इस भाग में कोटपुतली-अंबाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। अगस्त 2022 से, नारनौल से कुरुक्षेत्र के गंगहेड़ी तक के 227 किलोमीटर के हिस्से पर यातायात शुरू हो गया है।

कोटपुतली-अंबाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण से जयपुर से चंडीगढ़ की दूरी सिर्फ 3 घंटे कम हो जाएगी। राजस्थान से हिमाचल प्रदेश की वादियों में घूमने वाले लोग भी इस एक्सप्रेसवे से आसानी से सफर कर सकेंगे। इस कॉरिडोर की दूरी 311 किलोमीटर होगी, जिसमें जयपुर से चंडीगढ़ की दूरी करीब 477 किलोमीटर होगी।

कोटपुतली-अंबाला एक्सप्रेसवे का 9 किलोमीटर का हिस्सा राजस्थान की सीमा पार करेगा। इस कॉरिडोर पर छह लेन होंगे। इसके अलावा, इस मार्ग पर 122 ब्रिज और अंडरपास होंगे। जयपुर से कोटपूतली (पनियाला) की दूरी 115 किलोमीटर है। यह कॉरिडोर भी पनियाला से शुरू हो रहा है।

अंबाला-कोटपूतली एक्सप्रेसवे हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और चंडीगढ़ से भी जुड़ेगा। हरियाणा के आठ जिलों कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ एक्सप्रेसवे से गुजरते हैं। इस एक्सप्रेसवे से अब कोटपूतली में पनियाला मोड़ से सीधे नारनौल के मांदी बाईपास होते हुए राजस्थान से आने वाले वाहन अंबाला पहुंच सकेंगे। हिमाचल प्रदेश के बद्दी और हरियाणा के अंबाला में 1200 करोड़ रुपये की लागत से बन रहें लॉजिस्टिक हब भी इस एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे।

अब जयपुर से चंडीगढ़-शिमला जाने के लिए वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से गुजरने की जरूरत नहीं होगी। एक् सप्रेसवे पर बनाए गए एंट्री प्वाइंट पर टोल नहीं लगेगा; इसके बजाय, एक खुला टोलिंग सिस्टम होगा। यानी कि एक् सप्रेसवे से निकलते समय टोल पर पड़ने वाली दूरी पर टोल टैक्स लगाया जाएगा।

एक्सप्रेसवे पर कार 100 km/h तक चल सकती है, जबकि ट्रक 80 km/h तक चल सकते हैं। फिलहाल, एक्सप्रेसवे पर मोटरसाइकिलों और ट्रैक्टरों को प्रवेश नहीं दिया गया है। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से कई नवीन सुविधाओं से लैस कई शहरों के बीच दूरी बहुत कम हो जाएगी।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago