हरियाणा में अब नहीं चलेगी डीजल ट्रेन, जानें पूरी खबर

भारतीय रेलवे ने हरियाणा में रेल नेटवर्क का 100% विद्युतीकरण पूरा करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. हरियाणा का मौजूदा ब्रॉड गेज नेटवर्क 1,701 किलोमीटर का है, जिसका शत प्रतिशत विद्युतीकृत हो गया है. इसकी वजह से आयातित कच्चे तेल पर कम निर्भरता कम होने के साथ ही लगभग 2.5 गुना कम लागत में भारी ढुलाई क्षमता भी बढ़ेगी.

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हरियाणा को बधाई दी. उन्होंने कहा कि हरियाणा में रेल नेटवर्क के सौ फीसदी विद्युतीकरण से राज्य को कई फायदे मिलेंगे. हरियाणा राज्य का रेल नेटवर्क उत्तरी, उत्तर मध्य और उत्तर पश्चिमी रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आता है.

हरियाणा के कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं: अंबाला, पानीपत, गुड़गांव, कुरुक्षेत्र, हिसार जंक्शन, रेवाड़ी जंक्शन, रोहतक जंक्शन और भिवानी है. कालका शताब्दी एक्सप्रेस, हिमालयन क्वीन, कालका मेल, पश्चिम एक्सप्रेस, स्वर्ण मंदिर मेल और कलिंग उत्कल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें हरियाणा से होकर गुजरती हैं. ये ट्रेनें राज्य के विभिन्न हिस्सों और देश के प्रमुख शहरों के लोगों को सुविधाजनक कनेक्टिविटी प्रदान करती हैं. इसके अलावा 100% विद्युतीकृत के बाद रेलवे की नीति के अनुरूप नए ब्रॉड गेज नेटवर्क को मंजूरी दी जाएगी.

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago