केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया बड़ा ऐलान, कहा हरियाणा में होंगी अब अमेरिका जैसी सड़कें

हरियाणा सरकार एवं केंद्र सरकार दोनों आम जनता के लिए वह हर संभव प्रयास कर रही हैं, जिससे कि उन्हें कोई परेशानी ना हो। जिसमें बीजेपी सरकार के 9 साल पूरे होने की खुशी में हरियाणा में जगह-जगह गौरवशाली रैलियां हो रही है।

जिसमें सोनीपत में हुई गौरवशाली भारत रैली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक खास योजना का तोहफा जनता को दिया। जाने के लिए खबर को अंत तक पढ़े।

मंगलवार को मंत्री नितिन गडकरी ने 3700 करोड रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय हरियाणा में 2,000,00 करोड रुपए की 100 परियोजनाओं पर काम कर रहा है।

इन परियोजनाओं के दिसंबर 2024 तक पूरे होने की उम्मीद है। यहां तक की 47,000 करोड रुपए की 22 किलोमीटर की 51 परियोजनाएं पूरी भी हो चुकी है। जबकि 35,000 करोड रुपए की 830 किलोमीटर की 30 परियोजनाओं पर काम तेजी से चल रहा है।

गडकरी ने कहा कि 20,000 करोड रुपए की 576 किलोमीटर की 19 अन्य परियोजनाओं में से 14 की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इन परियोजनाओं से ना केवल यात्रियों का समय और ईंधन बचेगा इसके अलावा हरियाणा के विकास की गति भी बढ़ेगी।

केंद्रीय मंत्री ने करनाल, सोनीपत, अंबाला के 3 लोकसभा क्षेत्रों में 3700 करोड रुपए की 3 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें दिल्ली से सोनीपत तक राष्ट्रीय राजमार्ग के 24 किलोमीटर आठ लेन के खंड पर 900 करोड रुपए के 11 फ्लाईओवर भी शामिल है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 week ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 weeks ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

4 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago