हरियाणा रोडवेज में आएंगी यह नई तकनीक, जिससे पता चलेगा बसे निर्धारित रूट पर है या नही

हरियाणा सरकार जनता की सुविधा के लिए हर वह संभव प्रयास करती है जिससे कि आम लोगों को कोई परेशानी ना हो। इसी क्रम में फिर से हरियाणा रोडवेज के लिए प्रशासन ने एक ऐसा रूल लागू किया है जिससे कि लोगों को पता चल सकेगा कि बसे संबंधित रूट पर हैं या नहीं। आइए जानते हैं क्या है पूरी जानकारी।

आपको बता दें, अब हरियाणा रोडवेज की बसों में विशेष डिवाइस लगाया जाएगा। यह जानकारी विभाग के अधिकारी ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की ओर से जींद व चरखी दादरी जिलों में बस सुविधाओं को लेकर बुलाई गई बैठक में दी थी। इस बैठक में डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए थे कि ग्रामीण क्षेत्र में बस सुविधाएं शुरू की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि जींद और चरखी दादरी के ग्रामीणों को उनके गांव से लेकर शहर तक रोडवेज की सुविधा अब दी जाएगी। विद्यार्थियों विशेषकर छात्राओं के लिए उनके गांव से उनके स्कूलों तक बसों के माध्यम से आने जाने की व्यवस्था जरूर होनी चाहिए।

इसके अलावा उचाना बस स्टैंड के नव निर्माण एवं चरखी दादरी के नए बस स्टैंड के लिए भी कार्यवाही के आदेश दिए। बैठक में ट्रांसपोर्ट विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह समेत अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे।

यह समस्या लोगों ने सीएम दुष्यंत चौटाला को तब बताई जब वह लोगों की जन समस्याएं सुनने के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि रोडवेज की बसों में ऐसा डिवाइस लगाया जाएगा जिससे यह पता चल जाएगा कि रोडवेज या मान्यता प्राप्त बसें अपने निर्धारित रूट पर हैं या नहीं।

उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा अपने घर से दूर पढ़ने जाने वाली लड़कियों को बस सुविधा फ्री में दी जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग से सूचना मिलने के बाद बसों के रूट निर्धारित किए जायेंगे। 

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago