हरियाणा में भर्ती के लिए महिलाओं की छाती नापेंगे: बनाए नियम पर विवाद

हरियाणा सरकार के फॉरेस्ट रेंजर, डिप्टी फॉरेस्ट रेंजर और फॉरेस्टर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा जारी नोटिफिकेशन में हरियाणा में वन विभाग में रिक्त पदों के लिए महिला उम्मीदवारों के फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट करवाया जाएगा।


हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा जारी नोटिफिकेशन में महिला उम्मीदवारों के फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) में छाती मापने के मापदंड दिए गए है, और बकायदा नोटिस जारी करके कहा गया है कि इन सभी पोस्ट के लिए महिला उम्मीदवारों का अनएक्सपेंडेड चेस्ट 74 सेंटीमीटर व एक्सपेंडेड चेस्ट 79 सेंटीमीटर होना चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस मामले पर हरियाणा सरकार को आड़े हाथ लिया है। रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि केंद्रीय रिज़र्व पुलिस NDA यहां तक कि जो घने जंगलों वाले राज्य हैं, जहां पर फ़ॉरेस्ट गार्ड बड़ी संख्या में नियुक्त किए जाते हैं वहां पर इस तरह की भर्ती प्रक्रिया में छाती नापने को शामिल नहीं किया गया है।

तो आख़िरकार हरियाणा में ये रूल क्यों लागू किया गया। हरियाणा सरकार तुरंत प्रभाव से इस नियम को ख़त्म करें और सभी आवेदकों को मौका दे।
कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट करके खट्टर व दुष्यंत सरकार को तुग़लक़ी फ़रमान पर चेताया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘अब हरियाणा की बेटियों की “छातियाँ मापेंगे” – फारेस्ट रेंजर व डिप्टी फारेस्ट रेंजर की भर्ती के लिए! 7 जुलाई, 2023 को बाक़ायदा नोटिस जारी कर कहा है कि इन दोनों पोस्ट के लिये उम्मीदवार युवतियों/महिलाओं का “अनएक्सपेंडेड चेस्ट” 74 सैंटी मीटर व “एक्सपेंडे चेस्ट” 79 सैंटी मीटर होनी चाहिए.’

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago