बारिश की वजह से फिर बड़ा नदियों का जलस्तर, हरियाणा के 8 जिलों में जारी किया बाढ़ का गया अलर्ट

पूरा हरियाणा इस समय बाढ़ के संकट को झेल रहा है। अभी कुछ समय पहले ही थोड़ी सी राहत उन्हें इस चीज से मिली थी, लेकिन अब फिर से उनके ऊपर खतरा मंडराने लगा है। पहाड़ों पर तेज बारिश से यमुना और सोम नदी में जलस्तर फिर से बढ़ रहा है।

आपको बता दे,  जिस वजह से प्रदेश के 8 जिलों समेत दिल्ली में चिंता बढ़ गई है। इस खतरे को देखते हुए प्रशासन ने फिर से अलर्ट जारी कर दिया है। टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ने से अंबाला में 35 किलोमीटर में फिर से बाढ़ आ गई है।

शनिवार दोपहर के समय यमुना नगर स्थित हथिनी कुंड बैराज पर पानी का बहाव ढाई लाख क्यूसेक तक पहुंच चुका था। इस स्थिति में पूर्वी और पश्चिमी नहरों की सप्लाई बंद करके यमुना नदी में पानी डायरेक्ट किया गय।  दिल्ली तक यह पानी पहुंचने में 72 घंटे लगेंगे।

ऐसी स्थिति में स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई है। टांगरी में अचानक पानी का बहाव तेज होने से इसमें तीन बच्चे बहने की खबर भी आ रही है। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद इन बच्चों को बचाया। ऐसी ही स्थिति सिरसा और फतेहाबाद में भी हो रही है।

इसके अलावा करनाल, पानीपत, फतेहाबाद और हरियाणा के कई इलाकों में गंभीर हालात बने हुए हैं। ऐसा लग रहा है बारिश की वजह से इन शहरों की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। जलभराव के कारण सड़कें भी दलदली सी हो गई है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago