सावन के पावन महीने में हुआ चमत्कार, बेलपत्र के फल पर दिखा भगवान शिव का चिन्ह, जाने पूरी खबर

आज का दौर आधुनिकता का दौर है और इस समय पर किसी भी तरह के चमत्कार पर विश्वास करना बहुत ही ज्यादा कठिन है। आज कोई भी किसी भी चमत्कार होने पर मानता नहीं है। लेकिन कभी-कभी ऐसी घटनाएं भी होती हैं जिनका विज्ञान से दूर-दूर तक का कोई संबंध नहीं होता, जो हमें सोचने पर मजबूर कर देती है कि इंसान और विज्ञान से भी ऊपर कोई चीज है।

ऐसा ही करिश्मा पंजाब की फरीदकोट में देखने को मिला है। फरीदकोट में एक गुरसिख परिवार के घर में बेलपत्र का पेड़ लगा हुआ है, जिस पर से एक फल गिरा तो उसे देखकर सभी हैरान हो गए। इसका कारण उस बेलपत्र के फल पर भगवान शिव का प्रतीक बना हुआ था।

उस फल पर एक त्रिशूल का निशान था। गुरसिख परिवार उसे संभाल कर रखा था कि किसी धर्म और किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाना चाहिए। जब लोगों को इस चमत्कार के बारे में पता चला तो दूर-दूर से इसके दर्शन करने के लोग वहां पहुंचे।

हिंदू धर्म के अनुसार सावन के महीने में सोमवार को भगवान शिव की पूजा का बहुत महत्व होता है और ऐसे में सावन के महीने में इस तरह का चमत्कार होना कोई आम बात नहीं है। अब इस फल के सभी शिव भक्तों दर्शन कर सके,  इसके लिए इसे मंदिर में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

वही मुख्तियार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने खाली प्लॉट में सब्जियां लगाई हुई है। जहां एक बेलपत्र का पेड़ भी है। जब वह प्लॉट पर गए तो वहां बेलपत्र का फल गिरा हुआ था, जिसे उन्होंने ध्यान से देखा तो उस पर एक त्रिशूल का निशान बना हुआ दिखा  उन्होंने बताया कि संत बाबा सेवा सिंह जी पद्माक्षी द्वारा एक लंगर के दौरान यह बेलपत्र का पौधा वितरित किया था, जो उन्होंने अपने प्लॉट में उगाया। जिस पर से यह फल गिरा था।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago