हरियाणा की यह महिला करती है पुरुषों की भी रक्षा, गूगल ने भी किया सम्मानित, जानें पूरी खबर

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि पुरुषों को बाउंसर के तौर पर लोग रखते हैं। लेकिन आज हम आपको एक लेडी बाउंसर के बारे में बताने वाले हैं जो गुरुग्राम के रहने वाली है। उनका नाम वीना गुप्ता है। वह सिक्योरिटी प्रोफेशन में एक नई किताब लिख रही हैं।

वीना एक महिला होते हुए पुरुष सेलिब्रिटी को सिक्योरिटी देती हैं। सोशल वर्क के तरह समय-समय पर महिलाओं के लिए आत्मरक्षा की शिक्षा भी उन्हें देती हैं। 47 साल की वीना गुप्ता एक सिक्योरिटी प्रोटेक्शन ऑफिसर हैं और महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी देती हैं।

वीना खुद भी एक बार छेड़छाड़ का शिकार हुई थी  उसके बाद उन्होंने बॉडीगार्ड बनने का फैसला लिया। आपको बता दे कि 2007 में वह अपनी बेटी और फ्रेंड के साथ मार्केट में थी इस दौरान कुछ लड़के उन्हें परेशान करने लगे। इस घटना से वह काफी प्रभावित हुई।

उन्होंने इसके बाद फैसला लिया कि इस डर का सामना वह खुद करेंगी और सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेंगे। इसके बाद वह खुद के साथ-साथ दूसरे लोगों की सुरक्षा कवर देने लग गई। वीना गुप्ता बचपन से ही काफी शक्तिशाली थी। उन्हें इस काम को करने में किसी तरह की हिचकिचाहट नहीं हुई।

घरवालों ने भी उन्हें पूरा सहयोग दिया। पहले वह छोटे स्तर पर ही काम करती थी। लेकिन अब उनका यूएस बेस्ट अमेरिकन बॉडीगार्ड कंपनी से टाइअप है। इसके द्वारा इसके माध्यम से वह विदेश में भी अपनी सेवाएं देती हैं।

कनाडा, अमेरिका समेत कई देशों में वह जा चुकी हैं। साथ ही कोई विदेशी इंडिया आता है, तो कंपनी के माध्यम से n.r.i. को भी वह बॉडीगार्ड की सर्विस देती है। बीना की इन उपलब्धियों पर गूगल ने भी उन्हें खूब सराहा की और साल 2022 गूगल आइकॉन का नाम दिया। इतना नहीं गूगल ने वीना गुप्ता के बकायदा दिल्ली एनसीआर में अपने बड़े होर्डिंग्स भी लगवाए।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago