फिलहाल के हालातों को देखते हुए मौसम का कुछ भी कहा नहीं जा सकता। हरियाणा में लगातार बारिश हो रही है और आज भी बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है।

अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिए गए अन्य जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इन जिलों में येलो अलर्ट को जारी किया गया है।

कैथल, नरवाना, टोहाना, कलायत, गुहला, अंबाला, हिसार, फतेहाबाद, इंद्री, राठौर, नरवाना, थानेसर, शाहाबाद, कालका, छछरौली, नारायणगढ़ में बारिश लगातार जारी है। मौसम विभाग की तरफ से आशंका जताई जा रही है कि 11:00 बजे तक इन जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

प्रदेश में 1 जुलाई से अब तक 205.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जो सामान्य से 58% अधिक है। मॉनसून में 1 जून से 27 जुलाई तक 286 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 55% ज्यादा है। अब राहत मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

राज्य में दोनों नदियां घग्गर और यमुना में पानी का जलस्तर कम होने लगा है। आने वाले 24 घंटे में हरियाणा के 17 जिलों में बारिश हो सकती है। जो लगातार 4 दिन तक जारी रह सकती है। हिसार में 28, पलवल में 22 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस बारिश से शहरों में सड़कों पर दो-दो फीट पर जलभराव हो गया है।

जिससे लोगों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ी है। सरकार इस पर विचार कर रही है कि खेतों में जमा रेत बेचने का अधिकार किसानों को दे दिया जाए।  इसे किसान बारिश के नुकसान की भरपाई कर पाएंगे। यमुना नदी से लगते 6 जिलों के गांव में फसल ज्यादातर तबाह हो गई है। नदी के किनारे खेतों में 2 फीट से अधिक जमा हो गया है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago