Haryana सरकार लाई किसानों के लिए खुशखबरी, ट्यूबवेल कनेक्शन को लेकर की बड़ी घोषणा

हरियाणा सरकार हमेशा किसानों के लिए कुछ ना कुछ ऐसा करती है जिससे कि उन्हें खेती करने में थोड़ी आसानी हो सके और वह आसानी से अपनी फसल उगा सकें। अभी फिलहाल हरियाणा सरकार ने प्रदेश के कृषि उपभोक्ताओं के लिए कृषि ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए स्वैच्छिक भार घोषणा योजना 2023 शुरू की है।

इस योजना के चलते उपभोक्ता को अपना लोड बढ़ाने के लिए ₹100 प्रति किलो वाट की दर से जमा करवाना होगा। इसके अलावा सर्विस कनेक्शन शुल्क की वसूली नहीं की जाएगी। सर्विस कनेक्शन 1500 रुपए प्रति बीएचपी कनेक्शन पर बिना किसी जुर्माने के लोड बढ़ाया जाएगा।

यूएचबीवीएन के प्रवक्ता ने निगम में इसके लिए पत्र भी जारी कर दिया है। इस योजना के अनुसार उपभोक्ताओं को आवेदन करने से पहले अपने सभी बचे हुए बिलों को पूरा करना होगा।

निर्देशों के अनुसार अग्रिम खपत जमा निगम हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। योजना के अनुसार प्रार्थी को केवल पिछले 12 महीने की मूल राशि का भुगतान करना पड़ेगा जो अधिकतम ₹3600 होगी।

उपभोगता यह राशि एक बार में  या ब्याज रहित 6 किस्तो  में जमा करवा सकता है। कनेक्शनों की स्थिति में अगर कनेक्शन 6 महीने के अंदर कटा तो यह कनेक्शन पूरी राशि के भुगतान या पहली किस्त के भुगतान पर जोड़ दिया जाएगा।

आवश्यकता अनुसार मौजूदा उपकरण ट्रांसफार्मर, सर्विस केबल को तुरंत अपने खर्च पर बदलेगा। उसके अलावा फ्लैट रेट उपभोक्ताओं को भी इस योजना के तहत कवर किया जाएगा।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago