हरियाणा का यह IAS बना सभी लोगों के लिए मिसाल, जाने क्यों

हरियाणा के कई सारे लोग मिसाल कायम करते हैं जिससे कि दूसरे लोगों को भी उनसे प्रेरणा मिले। कई बार देखा गया है कि आजकल लोग अपने बच्चों को कान्वेंट या फिर पब्लिक स्कूलों में ही डालते हैं, ताकि उनके बच्चे आगे बढ़ सके। लेकिन उनको प्रेरित करने के लिए रेवाड़ी के उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा और उनकी पत्नी डॉ सदफ माजिद ने एक मिसाल कायम की है।

आपको बता दें, उन्होंने रेवाड़ी के आंगनवाड़ी केंद्र के प्ले स्कूल में अपनी बेटी का एडमिशन कराया है। उनकी 3 साल की बेटी यहां सभी बच्चों के साथ घुलमिल कर जिंदगी का पाठ सीख रही है। मोहम्मद इमरान रजा नगर निगम मानेसर के पूर्व आयुक्त भी रह चुके है।

इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी नेहा दहिया ने बताया कि आज के लोग अपने बच्चों का दाखिला किसी बड़े प्ले स्कूल में कराते हैं। ऐसे में रेवाड़ी के उपायुक्त ने अपनी बेटी का एडमिशन सरकारी आंगनवाड़ी केंद्र में करा कर एक बहुत अच्छी पहल शुरू की है।

उन्होंने यह भी बताया कि शुक्रवार को मोहम्मद इमरान रजा और उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर सदफ माजिद ने स्कूल में अपनी बेटी का एडमिशन कराया ताकि वह यहां पर आकर सभी के साथ खेलकूद सके और आगे बढ़ सके।

अपनी बेटी के एडमिशन के दौरान माजिद ने आंगनवाड़ी केंद्र के स्टाफ से उनकी कार्यशैली के बारे में पूछा नया दहिया ने कहा कि इस पहल से आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों के इजाफे के साथ साथ उन लोगों को भी सीख मिली जो सरकारी स्कूलों या आंगनवाड़ी को कम मानते हैं।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago