17 साल बाद Haryana के इस जिले के इन 2 सेक्टरों को किया जाएगा विकसित, जाने पूरी खबर

हरियाणा सरकार हमेशा कुछ ना कुछ जनता के लिए ऐसा करती है जिससे कि उसकी मुश्किलें कम हो सके और वह आसानी से अपना आवागमन कर सकें। जिस कड़ी में अब हरियाणा के जिले फरीदाबाद में लगभग 17 साल बाद फरीदाबाद के सेक्टर 75 और 80 को विकसित करने का प्लान प्रशासन ने किया है।

आपको बता दें, यह काम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद के इन 2 सेक्टरों को विकसित किया जाएगा। इनकी मूलभूत सुविधाएं जैसे सीवर, सड़क, पानी, बिजली व बारिश के पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज लाइन की व्यवस्था की जाएगी।

इसके बाद यहां के लोग अपना घर बना सकते हैं। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दोनों सेक्टरों के विकास में करीब डेढ़ सौ करोड रुपए का खर्चा आएगा। ग्रेटर फरीदाबाद में छोटी-बड़ी करीब 80 सोसाइटी हैं। जिसमें लाखों लोग रहते हैं।

यहां प्राइवेट बिल्डर हाई रेंज सोसाइटी बसाई जा रही है। लेकिन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टरों में सालों से विकास नहीं हुआ है। अभी तक 3 सेक्टरों की मूलभूत सुविधाएं विकसित करने का काम शुरू किया हुआ है। जिसमें 75,76,78 शामिल है। इसके अंदर के इलाकों में सड़क बनाने,  बिजली की व्यवस्था की जा रही है।

काफी हिस्सों में काफी काम हो चुका है और बचे हुए काम जारी है। ड्रोन के माध्यम से लोगों को प्लॉट दिए गए थे और क्षेत्र में ई ऑप्शन के माध्यम से लोगों को प्लॉट दिए गए थे।

एचएसवीपी सेक्टर 75 और 80 में भी ई ऑक्सन के माध्यम से काफी लोगों को प्लॉट दिए थे। लेकिन वहां भी सुविधाएं नहीं है। जबकि लोगों को प्लॉट पर कब्जा देने से पहले यहां पर मूलभूत सुविधाएं विकसित करना बहुत आवश्यक है।

आपको बता दे, अब जल्दी ही दोनों सेक्टर में मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। ऐसे ही इनकी मास्टर रोड पहले ही बना दी गई थी।  यहां पर अंदर के काम किए जाएंगे इसमें करीब ₹58,000,00,00 खर्च किए जाएंगे जाएंगे।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago