Haryana बोर्ड द्वारा कई परीक्षाओं को किया गया पोस्टपोनड, जानें पूरी खबर

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) भिवानी ने नूंह दंगे से बिगड़ते हालातों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर 7 से 9 अगस्त के बीच होने वाली डीएलइडी (DLED) की परीक्षाएं स्थगित कर दी है। इससे विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। जिन विद्यार्थियों ने समय पर पढ़ाई नहीं की थी, वे अब पढ़ाई कर पेपर की तैयारी कर सकेंगे।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार ने बताया है कि बोर्ड की ओर से डीएलईडी (DLED) रेगुलर, रि- अपीयर, मर्सी चांस की 7 से 9 अगस्त के बीच होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि नूंह हिंसा की आग अब प्रदेश तक पैर पसार रही है। इससे विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फैसले को लिया गया है।

हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि बाकी के एग्जाम पहले से तय तारीखों पर होंगे। परिस्थितियां सामान्य होने पर स्थगित हुई परीक्षाओं को भी नई तिथि जारी कर शुरू करा दिया जाएगा।वहीं, उन्होंने बताया कि परीक्षाओं से संबंधित विद्यार्थी, छात्र, अध्यापक या अभिभावक गण समय- समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें ताकि कोई भी कार्यक्रम मिस न हो।

बोर्ड अध्यक्ष वीपी यादव ने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में धारा 144 और कर्फ्यू लगने की वजह से प्रदेश भर में 3, 4, 5 अगस्त को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था और अब 7 से 9 अगस्त को होने वाले सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इन परीक्षाओं को नई तिथि जारी कर कराया जाएगा।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago