इस समय मौसम के लिए कुछ भी कहना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो गया है। सुबह-सुबह धूप निकली होती है और शाम तक मौसम अचानक अपनी करवट बदल लेता है। जैसे कि देखा जा रहा है पिछले दो दिनों से लगातार सुबह धूप निकल रही है, हालांकि बीच-बीच में मौसम में बदलाव भी देखा जा रहा है।

इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले 5 दोनों को लेकर मौसम बुलेटिन जारी किए हैं। अगले 7 दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार उत्तर हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण और दक्षिण पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूहू, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, में मौसम कुछ गर्म रहेगा। वहीं पश्चिम और दक्षिण पश्चिम हरियाणा यानी सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में मौसम के अनुसार गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

कुछ दिनों से मानसून काफी ज्यादा एक्टिव देखा जा रहा था और पूरे प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी था। लेकिन अब मानसून थोड़ा थमने लगा है। बारिश का सिलसिला अब रुक जाएगा। जिससे अच्छा खासा असर देखने को मिलेगा।

पहाड़ी इलाकों पर तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। लेकिन मैदानी इलाकों में अभी स्थिति सामान्य है। बारिश होने की वजह से तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट भी  देखी गई है, जिससे कि आमजन को गर्मी से थोड़ा निजात मिल रहा है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago