हरियाणा के इन जिलों में बनाए जाएंगे नए बस अड्डे, परिवहन मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

जनता को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती है। जिसमें अब परिवहन मंत्री ने जहां पर भी परिवहन की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। कई जगहों पर आज भी बस की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

जिसके कारण लोगों को काफी दूर जाना पड़ता है। जिससे उन्हें बहुत ज्यादा परेशान होना पड़ता है। इसी को लेकर हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसमें कई जिलों में नए बस अड्डे बनाने का निर्णय परिवहन मंत्री ने लिया है। परिवहन मंत्री ने बताया कि सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम और करनाल में नए बस अड्डे बनाए जाएंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल इन जिलों में बस अड्डे शहर के काफी अंदर है और भीड़भाड़ वाली जगह पर जाम लगा रहता है l जिस वजह से इनमें काफी समय लग जाता है। अब इन बस अड्डे को शहर के बाहर बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राज्य के सभी डिपो की bs6 मॉडल पर आधारित नई बसें शामिल किया जा रही हैं। यात्रियों को इन बसों में आरामदायक सफर मिलेगा। जिन मार्गों पर बस सेवा बंद कर दी गई है, उन्हें भी जल्द शुरू किया जाएगा।

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलधन शर्मा ने सोनीपत जिले का पिछले मंगलवार को दौरा किया था। उन्होंने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक मिली थी। जिसमें काफी लोगों की शिकायतें थीं। जिन्हें उन्होंने गंभीरता से लेने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। मूलचंद शर्मा ने कहा कि इस मामले में जल्द ही संबंधित डिपो के महाप्रबंधक से चर्चा की जाएगी।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago