इस समय अगर हम मौसम की बात करें तो उसके बारे में कुछ भी कहना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है। कभी अचानक से बारिश आ जाती है तो कभी अचानक से बहुत तेज धूप निकलने लगती है। अब ऐसे में पिछले दिनों देखा गया है कि बारिश हुई थी, जिससे मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है।

लोगों को गर्मी से राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। जिससे लोगों को थोड़ी ठंडक महसूस हो रही है। अब आने वाले 7 दोनों को लेकर मौसम विभाग ने पुनः अनुमान जारी किया है, जिसमें 26, 27, 28 और 29 अगस्त तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

ऐसा में कुछ इलाकों में  बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार 26 अगस्त को उत्तरी हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर,कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

दक्षिण और दक्षिण पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर,गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, में मौसम थोड़ा शुष्क रहेगा। ऐसे में पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में मौसम के हिसाब से वहां पर भी मौसम शुष्क ही रहेगा।

बीते दिनों हरियाणा के हिसार जिले का तापमान 36.7 डिग्री रहा था। जो सबसे ज्यादा गर्म दर्ज किया गया था। वही बात करें  नूह जिले की तो यहां पर 24.2 डिग्री और वही झज्जर में 24.2 डिग्री के साथ-साथ मौसम सबसे ठंडा रहा।

बात करें, सोनीपत की तो यहां पर 24.4 डिग्री और महेंद्रगढ़ में 24.6 डिग्री इसी के साथ-साथ करनाल में 24.7 डिग्री के साथ-साथ मौसम काफी ठंडा रहा था। आने वाले दिनों के लिए यहां पर बारिश की संभावना का अनुमान लगाया जा सकता है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago