लाल डोरा में बने घरों को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, जाने क्या

लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती है। अब ऐसे में कई लोग जो गांव में रहते है उन्हे यह  खतरा था कि लाल डोरे की वजह से कही उनके घर टूट तो नहीं जाएगा। ऐसे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक बड़ा ऐलान किया है।

आपको बता दे उन्होंने बताया है कि लाल डोरा में बने घरों के लोगों को मालिकाना हक मिलेगा। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके यह जानकारी जनता तक पहुंचाई है। उन्होंने आगे कहा कि 2019 चुनाव के समय हमारे घोषणा पत्र में यह जारी किया गया था कि जिन लोगों के घर लाल डोरा के अंदर है उन सभी को मालिकाना हक दिया जाएगा।

जिस पर एक्शन लेते हुए हमारी सरकार ने 3 महीने बाद यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र के अनुसार जिन लोगों के घर गांव के लाल डोरे में आते हैं उन सभी को लाल डोरा मुक्त करते हुए उन्हें मालिकाना हक दिया जाएगा।

जिससे लोगों को घर टूटने का डर खत्म हो जाएगा। इस योजना को 25 दिसंबर 2019 से ही शुरू कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा जैसे हमने वचन दिया था उसी अनुसार हम काम भी कर रहे हैं। लोगों को उनके नाम कागज करवा कर उन्हें घर देने का कार्य पूरा किया जा रहा है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago