हरियाणा सरकार हमेशा जनता के भले के लिए सोचती है। ऐसे में अब पानीपत जिले के लोगों को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। आपको बता दें, इसके लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गोहाना रोड को डबल बनाने की योजना बनाई है। इससे न केवल सड़क सुधरेगा, बल्कि शहर की आर्थिक व्यवस्था को भी बल मिलेगा।
इस रोड को डबल बनाने से लोगों को सुरक्षित सफर मिलेगा और वाहनों की भीड़ भी कम होगी। पानीपत में एक नया बस स्टॉप भी बनाया जाएगा। यह घोषणा भी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ही की है। एलिवेटेड हाईवे पर बस स्टॉप बनाने से यातायात की समस्या दूर हो जाएगी और लोगों को आसानी से बस की सुविधा मिल सकेगी।
यह शहर को सुधारने और लोगों को सुविधाएं देने की और एक बड़ा कदम है। पुराने औद्योगिक क्षेत्र को सब डिवीजन पॉलिसी के तहत लाने की योजना पानीपत के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम है। यह नए उद्योगों को भी प्रेरित करेगा और प्लाट की रजिस्ट्री और ट्रांसफर को भी आसान करेगा।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पानीपत में काफी सारी परियोजनाएं शहर के विकास के लिए शुरू की है। गोहाना रोड को दो भागों में बांटना, यातायात की समस्या को हल करना, नए बस स्टॉप बनाना और भी काफी अन्य काम। इस विधानसभा सत्र में पानीपत को विकसित करने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रस्तुत की गई। जिससे कि लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और इससे शहर का विकास भी होता हुआ नजर आएगा।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…