हरियाणा से वैष्णो देवी जाना होगा अब और भी आसान, इन जिलों से शुरू की गई सुपरफास्ट बस सर्विस

यात्रियों को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए हरियाणा सरकार परिवहन विभाग में हमेशा कुछ ना कुछ बेहतर करने की कोशिश करता ही रहता है। ऐसे में रोडवेज के बेड़े में bs 6 मॉडल आधारित बसों को शामिल किया गया। वहीं आसपास के राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए लंबी दूरी की बसों का संचालन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज हरियाणा के विभिन्न जिलों से लंबी दूरी की चार बसों के टाइम टेबल की जानकारी हम आपको देने वाले हैं। आपको बता दे, हरियाणा रोडवेज डिपो रोहतक से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। यह बस रोहतक से वाया गोहाना, पानीपत, करनाल, पिपली, अंबाला, राजपुरा, लुधियाना, बायपास, जालंधर, पठानकोट होते हुए कटरा तक जाएगी।

इसका समय रोहतक से सुबह 7:00 बजे, गोहाना से सुबह 7:30 बजे, पानीपत से 8:40 पर, करनाल से सुबह 9:30 बजे, पीपली से 10:10 पर, अंबाला से 11:00 बजे और जालंधर से 3:00 बजे है। इसके वापसी के समय भी तय किए गए हैं। जिसमें कटरा से दिल्ली सुबह 5:00 बजे, जम्मू से दिल्ली सुबह 6:15 बजे और जालंधर से दिल्ली सुबह 11:45 पर पहुंचेगी।

आपको बता दें, इसमें एक और बस सेवा शुरू की गई है। जो कि वाया इफको चौक, दिल्ली, पानीपत, करनाल, पिपली, अंबाला, राजपुरा, लुधियाना, बायपास, जालंधर, मुकेरिया, पठानकोट, लखनपुर, कठुआ और सांबा होते हुए जाएगी।

जिसमें रेवाड़ी से शाम 7:30 बजे निकलेगी, दिल्ली आईएसबीटी से रात 7:45 पर निकलेगी, पानीपत से रात 9:45 पर,  करनाल से रात 10:30 पर, अंबाला से रात 11:45 पर, जालंधर से सुबह 3:50 पर निकलेगी।

जिसमें वापसी के लिए कटरा से रेवाड़ी शाम को 3:30 बजे, जम्मू से शाम होने 5:00 बजे, जालंधर से रात 9:00 बजे होगी। यह सारी बस सेवाएं सुपरफास्ट रहेगी। इसमें सीधी बसों का संचालन किया जाएगा और इससे लोगों को भी काफी आसानी होगी।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago