हरियाणा वासियों को मिलेगी तपती गर्मी से राहत, फिर से आएगा मानसून, जाने पूरी खबर

इस समय सभी लोग गर्मी से बहुत ज्यादा परेशान है। अगर बात करें हरियाणा की तो यहां पर गर्मी का पारा बहुत ज्यादा चढ़ा हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से थोड़ी राहत की खबर आई है। हरियाणा में फिर से मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है।

हरियाणा और पंजाब के लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार  था। पिछले कुछ दिनों में हरियाणा के मौसम में कुछ बदलाव नहीं हुआ, लेकिन अब फिर से मानसून देखने को मिल सकता है। ऐसी आशंका जाता है जा रही है कि मौसम बदलने पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

6 सितंबर से प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में मौसम बदल सकता है। यह मानसून 10 सितंबर तक रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण लोकल वेदर सिस्टम बनने से हरियाणा राज्य में मौसम 10 सितंबर तक बदलता रहेगा।

ऐसे में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। पिछले दिनों काफी ज्यादा गर्मी थी, जिससे लोग बहुत परेशान थे। उनका कहीं भी आना जाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया था। लेकिन अब मौसम में थोड़ी ठंडक देखने को मिलेगी और उमस भरी गर्मी से उन्हें राहत मिलेगी।

तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह बदलाव 6 सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक रहेगा। इससे डेंगू बढ़ाने का खतरा भी साथ ही साथ चलेगा। मौसम विभाग की तरफ से यह अलर्ट पूरे हरियाणा वासियों के लिए जारी किया गया है।

Kunal Bhati

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago